BHILAI. ‘द केरल स्टोरीज’ फिल्म रिलीज होने से पहले ही काफी चर्चा में थी। यह फिल्म अब रिलीज हो चुकी हैं। कई समाज और राज्यों द्वारा इसे एक विवादित फिल्म बताया जा रहा हैं तो वही कई लोगों ने इसे समाज की सच्चाई बताई हैं। कुछ समाज के लोगों द्वारा निशुल्क शो भी आयोजित किया जा रहा हैं। मूवी में बताये गए उद्देश्य को बढ़ावा देने के लिए जिनशासन ग्रुप दुर्ग द्वारा तरुण टॉकीज में द केरल स्टोरीज का शो बुधवार यानी 10 मई को निशुल्क रखा गया है।
जैन समाज के महेन्द्र लोढ़ा व आकाश डाकलिया से सहमति लेकर आप फिल्म देखने जा सकते हैं। जिनशासन ग्रुप अध्यक्ष महेन्द्र लोढ़ा ने बताया कि अब तक लगभग 500 से 600 लोगों ने नाम आ गए हैं इसके अलावा यदि दोनों स्क्रीन्स में जगह हुई तो और लोगों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। कल शाम 06 से 09 बजे के शो के लिए तरुण टॉकीज दुर्ग के दोनों स्क्रीन्स बुक कर दिए गए हैं।
जैन समाज ने बहन-बेटियों को यह फिल्म देखने की अपील भी है। जिसमें 18 से 40 वर्ष तक के लोगों को आमंत्रित किया गया हैं। कुछ लोगों ने इसे धर्म के नाम पर विवाद खड़ा करने वाली फिल्म बताया हैं। बीते दिन बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में इसे बैन करने की घोषणा की थी साथ ही तमिल नाडु में भी इसकी स्क्रीनिंग रद्द कर दी गई थी। वही दूसरी ओर यूपी में इसे टैक्स फ्री कर दिया गया है।