KORBA. कोरबा के एक स्कूल की छत पर काम चल रहा था इस दौरान मधुमक्खियों ने मजदूरों पर हमला कर दिया। यह घटना कोरबा के सिविल लाइन अंतर्गत कोसाबाड़ी की बताई जा रही है। इस दौरान वहां काम कर रहे एक मजदूर ने अपने बचाव में लगभग 20 फीट ऊंचाई से छलांग लगा दी जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक गोपाल जलतारे फोकटपारा का रहने वाला था। गोपाल बन रहे मकानों में मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण किया करता था।
मिली जानकारी के अनुसार, कोसाबाड़ी सिविल लाइन के पास संचालित दयानन्द पब्लिक स्कूल में आज दोपहर एक बड़ा हादसा हुआ जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई। वही 06 लोग घायल बताये जा रहे हैं।
मधुमक्खियों के द्वारा किये गए हमले में पहले तो गोपाल इधर-उधर भागता रहा और छत के किनारे आ गया। अंत में जब मधुमक्खियों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा तब वह कुछ समझ नहीं पाया और लगभग 20 फीट ऊंचे छत से छलांग लगा दी। इसके बाद भी मधुमक्खियां लगातार उसे डंक मारती रही। गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उचार के लिए सहकर्मियों ने उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।