JANJGIR CHAMPA. छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। आज यहां हाईवा और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई है। इस हादसे में दो वाहन चालक और एक हेल्पर मिलाकर 3 लोगों की मौत हुई है। वहीं एक हेल्पर गंभीर रूप से घायल है। हादसा जांजगीर-चांपा जिले के हथनेवरा गांव के चांपा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार ट्रक चांपा की ओर से बम्हनीडीह जा रहा था। वहीं हाईवा बम्हनीडीह की ओर से चांपा की तरफ आ रहा था। इस बीच सुबह करीब 05 बजे ट्रक और हाईवा का एक्सीडेंट हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को गैस कटर से काटकर बाहर निकाला। वहीं क्रेन बुलाकर बीच सड़क से दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया गया है।
जांजगीर चांपा पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि हाईवा और ट्रक में ड्राइवर और हेल्पर मिलाकर कुल 4 लोग सवार थे। हाईवा बम्हनीडीह की ओर से चांपा की तरफ आ रही थी तभी दोनों में टक्कर हो गई। हादसे में 03 लोगों की मौत हुई हैं। वहीं एक गंभीर रूप से घायल है। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।