RAIPUR. नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चंदखुरी कौशल्या माता में तीन दिवसीय माता कौशल्या महोत्सव का आयोजन किया गया। मातृ शक्ति को समर्पित विश्व का यह एकमात्र मंदिर हैं। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के समापन में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
साथ ही देश के मशहूर कलाकार कैलाश खेर व मुंबई की मशहूर गायिका तृप्ति शाक्या भी दर्शकों को मनमोहक प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही रायगढ़ के देवेश शर्मा के भक्तिमय गीत संगीत के साथ ही स्थानीय महिला मानस मंडली के द्वारा रामायण मानस गायन की प्रस्तुति दी जाएगी।
इस कार्यक्रम के द्वारा राम रामायणी परंपरा को आगे बढ़ाने व रामायण मानस मंडली कलाकारों को सम्मान देने की परंपरा की शुरूआत की गयी हैं। साथ ही राज्य सरकार द्वारा प्रति मानस मंडली को 5 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही हैं। इस महोत्सव के समापन अवसर पर अध्यक्ष के तौर पर संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, विशिष्ट अथिति के रूप में गृह एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे तथा नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया मौजूद रहेंगे।