INDORE. चंद्रमा सिंह राशि में गोचर करेगा। राहुकाल 15:35 बजे से 17:03 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 05 अप्रैल का राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे-सितारे……..
मेष – मेष राशि के जातकों को अपने लिए जीवनसाथी ढूंढने के नए ऑप्शन मिलेंगे तथा सकारात्मक परिवर्तन हो सकता है। व्यापार व्यवसाय में वृद्धि के योग हैं तथा आज नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग हरा एवं शुभ अंक 3
वृषभ – वृषभ राशि के जातकों को घर से दूरी बनानी चाहिए तथा किसी प्रकार के वाद विवाद से बचना चाहिए उचित रहेगा। नौकरी पैसे को लेकर अच्छे रिजल्ट सामने आने वाले हैं तथा लंबे समय चल रही है घबराहट समाप्त होने के योग हैं। नारायण कवच का पाठ करें।
शिवरंजन नीला एवं शुभ अंक 9
मिथुन – मिथुन राशि के जातक अपने लिए इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं तथा घर में काफी पैसा लगा सकते हैं, उसकी योजना बनाना आपके लिए लाभकारी रहेगा तथा आज सही योजना बनने से लाभ मिलेगा। माता पिता की सेवा करने का अवसर मिलेगा। ॐ महादेवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग नारंगी एवं शुभांक 5
कर्क – कर्क राशि के जातकों को आज अपने लिए लंबे व्यवसाय की योजना बनानी चाहिए उचित रहेगा। स्वास्थ संबंधी मामलों में लाभ प्राप्त होने के योग है, पुरानी समस्याओं का निदान भी आपमें ताजगी भर देगा। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग लाल एवं शुभ अंक 8
सिंह – सिंह राशि के जातकों को धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर मिलेगा वहां आपका काफी सम्मान हो सकता है अतः सामाजिक गतिविधियों में सम्मिलित होने से पदोन्नति होने पर योग बनेंगे। आज आसपास का वातावरण शुभ रहेगा। ओम नमः शिवाय का जप करें।
शुभ रंग क्रीम एवं शुभांक 7
कन्या – कन्या राशि के जातकों को किसी भी प्रकार के वाद विवाद से बचना चाहिए तथा अपने नियमित कार्य को करना चाहिए उचित रहेगा। अपने द्वारा इसी प्रकार के कर्ज को ना ले, उससे दूरी बनाए तो उचित रहेगा। रामरक्षा स्तोत्र का पाठ जयपुर में राम
शुभ रंग सफेद एवं शुभ अंक 6
तुला – तुला राशि के जातकों को व्यापार व्यवसाय के लिए कहीं से कर्ज लेना पड़ सकता है तथा व्यापार व्यवसाय को चलाने के लिए नई टीम का आयोजन रखना पड़ सकता है, जिसमें आपको खासा लाभ प्राप्त हो सकता है। घर परिवार में माहौल अच्छा बनेगा तथा कपड़े संबंधी अच्छे योग रहेंगे। विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग लाल एवं शुभांक 2
वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातकों को घर के वाद विवाद से फुर्सत नहीं मिलेगी, जिसकी वजह से जरूरी काम छूट जाएगा, एवम् टेंशन को उत्पन्न करेगा। अपने आत्मविश्वास, धैर्य को बरकरार रखें, थोड़ी राहत मिल सकती है। ओम् गोविंदाय नमो नमः का जप करें।
शुभ रंग नीला एवं शुभांक 7
धनु – धनु राशि के जातकों का आज समय अनुकूल है, जिसकी वजह से अपने बॉस से अच्छे संबंध बनेंगे तथा नए पद पर आसीन होने के योग रहेंगे। आपके द्वारा किया गया सारा कार्य सराहनीय साबित होगा तथा आपको पुरस्कार देगा। ओम नमः शिवाय का जप करें।
शुभ रंग केसरिया एवं शुभ अंक 9
मकर – मकर राशि के जातकों को आज किसी से अचानक मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए लाभकारी रहेगा तथा अनजान व्यक्ति के द्वारा कोई लाभ हो सकता है। प्राकृतिक स्थल की यात्रा होगी या आपको मन मुताबिक माहौल मिलेगा। ॐ नारायणाय नमः का जप करें।
शुभ रंग सफेद एवं शुभ अंक 8
कुंभ – कुंभ राशि के जातकों को आज अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है तथा अपने द्वारा किए गए समस्त कार्य को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है तो ठीक रहेगा। किसी परिस्थिति में आपको आगे आना चाहिए तथा अपनी बातों को सामने रखना चाहिए, जिससे आपकी सराहना होगी। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग ग्रे एवं शुभ अंक 7
मीन – मीन राशि के जातकों को आज अपने खर्चे से कहीं बाहर जाना पड़ेगा एवं लुफ्त उठाना पड़ेगा, आपका मन भी शांत होगा तथा पुरानी समस्याओं का निदान मिलने से प्रसन्नता बनेगी। अपने लिए कहीं धन खर्च कर सकते हैं तथा मित्रों के साथ मौज मस्ती का समय रहेगा। ओम राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग क्रीम एवं शुभांक 6
व्यक्ति को अपने फलादेश के लिए अपनी कुंडली का विचार किसी योग्य ज्योतिषी से जरूर करवाना चाहिए। आप चाहें तो कुंडली विवेचना कराने के लिए ज्योतिष कर्मकांड मर्मज्ञ एवं भागवताचार्य पंडित गिरीश व्यास से मोबाइल नंबर 9926700361 या ईमेल girishvyas121212@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं। आचार्य गिरीश व्यास जी से ऑनलाइन ज्योतिष सीखने के लिए भी संपर्क कर सकते है।