INDORE. चंद्रमा सिंह राशि में गोचर करेगा। राहुकाल 17:08 बजे से 18:41 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 02 अप्रैल का राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे-सितारे……..
मेष – मेष राशि के जातकों को व्यापार-व्यवसाय में आज धीमी गति से काम होगा। काम का बोझ बढ़ सकता है। आज आपको मानसिक टेंशन से चल रहे मामले रुकेंगे। ॐ महादेवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग गुलाबी एवं शुभ अंक 3
वृषभ – वृषभ राशि के जातकों को आज परिवार के किसी सदस्य के आने पर खुशियां मिलेंगी। किसी वृद्ध व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। ओम कृष्णाय वासुदेवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग नीला एवं शुभांक 5

मिथुन – मिथुन राशि के जातकों के मामलों में दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त सी हो सकती है। अपने सगे संबंधियों से धोखा खा सकते हैं। अनुभवजन्य घटना के ज्ञान से नुकसान कम होगा। ओम नमः शिवाय का जप करें।
शुभ रंग नीला एवं शुभ अंक 2
कर्क – कर्क राशि के जातकों को आज लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। शिक्षा संबंधी मामलों में लाभ प्राप्त होगा। व्यापार व्यवसाय के लिए कर्ज ले सकते हैं। ओम् शनैश्चराय नमः का जप करें।
शुभ रंग हरा एवं शुभ अंक 8
सिंह – सिंह राशि के जातकों को अपने काम से खुशियां प्राप्त होंगी। किसी अधिकारी तथा अपने कंपनी मालिक से मधुर संबंध बनेंगे। समूहगत चर्चा लाभकारी सिद्ध होगी। ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें।
शुभ रंग सफेद एवं शुभ अंक 3

कन्या – कन्या राशि के जातक अपने लिए गए फैसले पर पछता सकते हैं। पति पत्नी के मधुर संबंध बनेंगे, जिसके कारण पुराने चल रहे विवाद शांत रहेंगे। आर्थिक मामलों में अच्छी खबर मिलेगी। शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग चॉकलेटी एवं शुभ अंक 8
तुला – तुला राशि के जातकों को किसी बड़े नेता द्वारा सम्मानित किया जा सकता है। कष्ट एवं बाधाओं के बढ़ने पर मानसिक तनाव बढ़ेगा। लिए गए निर्णय के आधार पर उचित फल प्राप्त होगा। ओम दुर्गाये नमः का जप करें।
शुभ रंग लाल एवं शुभांक 5
वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातक पुराने किए हुए कार्य पर पछता सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में वृद्धि के योग बनेंगे। राजनीतिक मामलों में उन्नति के अवसर मिलेंगे। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग फिरोजी एवं शुभांक 2
धनु – धनु राशि के जातक मार्गदर्शन अपने ही मित्रों द्वारा हो सकता है। सुख समृद्धि के योग बनेंगे। प्रॉपर्टी व्यवसाय को लेकर मन में खासा उत्साह हो सकता है।

मकर – मकर राशि में पति पत्नी के संबंध अच्छे रहेंगे। कोर्ट कचहरी के चल रहे मामले टल सकते है। अपने मनोबल का सही प्रयोग होगा। ओम भैरवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग काला एवं शुभ अंक 5
कुंभ – कुंभ राशि में पेट संबंधी समस्याओं से ग्रसित हो सकते हैं। परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो सकता है। अपने से छोटे व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब होने से मन दुखी हो सकता है। ॐ विष्णवे नमः का जप करें।
शुभ रंग सफेद एवं शुभ अंक 9
मीन – मीन राशि के जातकों का भाग्य आज प्रबल रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। अपनी पत्नी के साथ बाहर कहीं जा सकते हैं, जहां आपका मन स्वतंत्रता को प्राप्त होगा । शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग गोल्डन एवं शुभ अंक 8
व्यक्ति को अपने फलादेश के लिए अपनी कुंडली का विचार किसी योग्य ज्योतिषी से जरूर करवाना चाहिए। आप चाहें तो कुंडली विवेचना कराने के लिए ज्योतिष कर्मकांड मर्मज्ञ एवं भागवताचार्य पंडित गिरीश व्यास से मोबाइल नंबर 9926700361 या ईमेल girishvyas121212@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं। आचार्य गिरीश व्यास जी से ऑनलाइन ज्योतिष सीखने के लिए भी संपर्क कर सकते है।


































