
RAIPUR. प्रदेश की राजधानी रायपुर से इस वक़्त बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां किराए के मकान में रहने वाली युवती का शव क्षत-विक्षत स्थिति में मिला है। मामल रायपुर के टिकरापारा इलाके के काली नगर का है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही युवती की मौत हो गई थी। वहीं शव सड़ने लगी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया हत्या का संदेह जताया गया है।

बताया जा रहा है कि जिस मकान से युवती का शव बरामद हुआ है, उस मकान में एक लड़का कई दिनों तक उस लड़की के शव के साथ रहता था. इस घटना के बाद से काली नगर में सनसनी फ़ैल गई है. तो वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के अनुसार मृतिका की पहचान कर ली गई है. उसका नाम बसंती यादव है, तो वहीं जिस लड़के के साथ वो रहती थी उसका नाम गोपी निषाद बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.




































