BHOPAL.मध्यप्रदेश के सतना से अजब-गजब मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह कार्यक्रम में एक बुजुर्ग कपल की शादी हुई है, जो काफी चर्चा में है। यह जोड़ा लंबे समय से लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहा था। दूल्हा बना बुजुर्ग 75 साल का है जबकि दुल्हन 65 वर्ष की है।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए बुजुर्ग को गोद में उठाकर लाना पड़ा।
मिली जानकारी के अनुसार दोनों बीते साल से लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे थे। वृद्धा मोहनिया बाई अविवाहित थीं, जबकि 10 साल पहले बुजुर्ग भगवानदीन सिंह की पत्नी का निधन हो गया था। उन्हें पहली पत्नी से कोई संतान नहीं है। साथ ही भगवानदीप सिंह जन्मजात दिव्यांग है। इसलिए उन्हें व्हीलचेयर में बैठकर मंडप तक पहुंचे।
मध्यप्रदेश में वैसे तो मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत अनेक जोड़े का विवाह होता रहता है। लेकिन चर्चित मामला रामनगर जनपद क्षेत्र है। जनपद कार्यालय के आजाद मैदान में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में कुल 135 जोड़े परिणय सूत्र में बंध गए। इस अनोखे वैवाहिक के साक्षी मध्यप्रदेश शासन के राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल भी स्वयं बने। यहां 65 वर्ष की मोहनिया बाई ने 75 साल के बुजुर्ग भगवानदीन सिंह से शादी के बंधन में बंध गए। दोनों बुजुर्ग बीते करीब दस सालों से लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे थे। यह शादी काफी चर्चा में है। मध्यप्रदेश के साथ ही सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।