CANADA. साइकिल चलाते समय हेलमेट पहनना सभी के लिए जरूरी है। यह सिर और मस्तिष्क की चोटों के जोखिम को कम करता है। लेकिन कनाडा की एक सिख महिला टीना सिंह को बाजार में एक भी ऐसा हेलमेट नहीं मिला, जो उनके बेटों की पगड़ी में फिट हो सके।

इसके बाद उन्होंने खुद ही पगड़ी के आधार पर हेलमेट डिजाइन किया। सीबीसी न्यूज के मुताबिक, ये पहले सेफ्टी-सर्टिफाइड मल्टी-स्पोर्ट हेलमेट है, जो खासतौर पर उनके जैसे बच्चों के लिए डिजाइन किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पांच साल पहले जब उनका बेटा पांच साल का हुआ, तो उसके लिए उन्होंने बाजार में कई जगहों पर सर्च किया, लेकिन उन्हें कोई हेलमेट नहीं मिला। इसके बाद हेलमेट के अंदर इस्तेमाल होने वाले फोम को अपने बेटे के सिर के चारों तरफ लपेटकर हेलमेट की तरह सुरक्षा देने की कोशिश की। मगर, यह भी कुछ खास काम नहीं आया। इसके बाद टीना को बहुत निराशा हुई कि उनके बच्चों के लिए स्पोर्ट्स हेलमेट का कोई सुरक्षित विकल्प नहीं था।






































