RAIPUR. प्रदेशभर के युवाओं को नौकरी का मौका मिलने जा रहा है। नए वर्ष की शुरुआत के साथ प्रदेश के बेरोजगारों को नौकरी देने के लिए 09 जनवरी को राजधानी रायपुर में प्लेसमेंट कैंप लगाया जाएगा। साथ ही यहां चयनित होने वाले उम्मीदवारों की सैलरी 7000 रूपए से 30000 रूपए तक होगी।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 09 जनवरी को प्लेसमेंट कैम्प किया गया है। यह प्लेसमेंट कैम्प जिला रोजगार कार्यालय, पुराने पुलिस हेडक्वार्टर कैंपस में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी।
ये कंपनियां प्लेसमेंट कैंप में होंगी शामिल
इस कैंप में मनी टैक्स बिज़नेस, स्मार्डो टेक्नोलॉजिस और भारती एयरटेल लिमिटेड रायपुर जैसी कंपनियां शामिल होंगी। जो कि सेल्स एग्जीक्यूटिव, ऑफिस स्टाफ, पेपर कलेक्शन मैनेजर और डिलीवरी ब्वॉय के कुल 82 पदों पर भर्तियां करेंगी।

इतनी होगी योग्यता और सैलरी
इस प्लेसमेंट कैंप शामिल होने वाले उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 8वीं से स्नातक उत्तीर्ण तक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को प्रतिमाह 7000 से लेकर 30000 तक की सैलरी दी जाएगी।
ऐसे हो सकते हैं कैंप में शामिल
प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार शैक्षणिक/तकनीकी योग्यता के प्रमाण-पत्र और बायोडाटा के साथ जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में उपस्थित हो सकते हैं। साथ ही अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय में संपर्क भी कर सकते हैं।





































