TIRANDAJ.COM . पामेला एंडरसन 90 के दशक की सुपरस्टार अभिनेत्री थी। बेवॉच सीरियल के बाद उनकी लोकप्रियता सातवें आसमान पर थी। पर्सनल लाइफ में भी हमेशा सुर्खियों में बनी रहीं। उन्होंने छह शादियां की हैं। उनके पांचवें पूर्व पति ने अपनी वसीयत में उनके लिए एक मोटी रकम छोड़ी है, जिसकी वजह से वह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पामेला एंडरसन के पूर्व पति जॉन पीटर्स की तो वह हॉलीवुड प्रोड्यूसर थे और उनके रिश्ते की काफी चर्चा हुई थी।

पामेला को 81 करोड़ की राशि मिली
यह पहली बार नहीं है जब पामेला एंडरसन कम समय में अपने पति से तलाक लिया हो। उनकी पांच शादियां हुईं, लेकिन कोई भी शादी सफल नहीं हुई। जॉन से पामेला की शादी पांचवीं थी, जो सिर्फ 12 दिन ही चली। मगर, अब उनकी वसीयत से जुड़ा ये चौंकाने वाला फैक्ट सामने आया है। इसके मुताबिक एक्ट्रेस को 81 करोड़ रुपए बचे हैं। वसीयत के मुताबिक, पामेला से जॉन बहुत प्यार करते थे और हमेशा करते रहेंगे।

पामेला-जॉन 1980 में पहली बार मिले, 2020 में की थी शादी
बता दें कि जॉन और पामेला पहली बार 1980 में करीब आए थे। दोनों ने डेटिंग शुरू की थी। 20 जनवरी 2020 को उनकी शादी की खबरें आईं और पता चला कि जॉन और पामेला ने मालिबू में एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंध गए हैं। पामेला के पब्लिसिस्ट ने खुद इस खबर की पुष्टि की है। पामेला की यह पांचवीं शादी थी।





































