SAKTI. भारतीय जनता पार्टी (BJP) सक्ती जिले की मालखरौदा मंडल की संगठनात्मक बैठक हुई। मंडल प्रभारी की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ। सबसे पहले भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया।

साथ ही मंडल प्रभारी राम नरेश यादव के द्वारा प्रमुख 24 पॉइंट्स पर चर्चा की गई। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘परीक्षा पे चर्चा’ एवं सरल पोर्टल संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने पर चर्चा हुई। इसके अलावा हर एक बूथ को मजबूत करने के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही पदाधिकारियों, सदस्यों, कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श भी किया गया। साथ ही प्रभारी राम नरेश यादव ने कल होने वाली जिला स्तरीय धरना और प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों के सदस्यों के शामिल होने की बात कही। साथ ही पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से उन्होंने कई विषयों पर राय भी मांगी।

कार्यक्रम में मंडल प्रभारी राम नरेश सिंह यादव, संयोगिता सिंह जूदेव, मंडल अध्यक्ष चन्द्र कुमार चन्दा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राम नरेश साहू, महामंत्री राजेंद्र साहू, अमृत साहू, युवा मोर्चा के अध्यक्ष श्याम, कार्यसमिति के सदस्य चक्रधर साहू, रोहित साहू, गंगा जल, रेशम लाल, नारायण यादव, ओमप्रकाश व अन्य पदाधिकारी तथा सदस्य बैठक में मौजूद रहे।






































