RAIPUR. गणतंत्र दिवस का पर्व प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी देशभर में मनाया गया। इस वर्ष देश का राष्ट्रिय पर्व गणतंत्र दिवस, और वसंत पंचमी का त्योहार एक ही दिन 26 जनवरी को था। इस वजह से दोनों ही पर्वो की धूम चारो ओर देखने को मिली। सौ कुसुम ताई दाबके लॉ कॉलेज रायपुर में गणतंत्र दिवस पर मुख्य समारोह कॉलेज मैदान में सुबह 09 बजे किया गया। जिसमें ध्वजारोहण करने के बाद कॉलेज के प्राचार्य ज़ाकिर अली ने देशप्रेम को लेकर छात्र-छात्राओं को संदेश दिया।

गणतंत्र दिवस मानाने के तुरंत बाद वसंत पंचमी का पर्व भी कॉलेज में मनाया गया। सरस्वती पूजा करने के बाद प्राचार्य जाकिर अली ने सरस्वती पूजा से संबंधित जानकारी देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस के साथ आज देश में वसंत पंचमी का पर्व भी काफी धूम-धाम से मनाया जा रहा है। वहीं वसंत पंचमी का त्योहार बच्चों के लिए काफी खास माना जाता है। वसंत पंचमी के दिन बच्चे देवी सरस्वती की पूजा करके विद्या का दान मांगते हैं। माघ शुक्ल पक्ष के 5वें दिन, मां सरस्वती का जन्म हुआ था। जिसे वसंत पंचमी कहा जाता है, जिनका वाहन मयूर है। मां सरस्वती को ज्ञान,विद्या व बुद्धि की देवी कहा जाता है।

इसके बाद कॉलेज के प्राचार्य जाकिर अली ने सभी प्रोफेसर एवं विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्या, बुद्धि और विवेक की देवी मां सरस्वती आप सभी के जीवन को ज्ञान के प्रकाश से आलोकित करें। इस कार्यक्रम में प्राचार्य ज़ाकिर अली, सुधांशु शेखर शुक्ला, शेखर अमीन, राजकुमार शुक्ला, शिशिर भंडारकर, राजीव शर्मा, डॉ. प्रीति सतपथी सम्मलित हुए थे।





































