MUMBAI. यश स्टारर केजीएफ चैप्टर 2 साल 2022 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही। इस कन्नड़ फिल्म ने देश-विदेश में ताबड़तोड़ कमाई की। रॉकी भाई के फैंस इसकी तीसरी किस्त का बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म को 5 पार्ट में रिलीज किया जाएगा। आज यश के जन्मदिन के मौके पर KGF 3 को लेकर एक ऐसा अपडेट है, जिसे लोग सुनना पसंद करेंगे। हालांकि, यश के प्रशंसकों को निराशा हो सकती है।

होम्बले फिल्म्स के संस्थापक विजय किरगंदूर ने हाल ही में कहा था कि केजीएफ चैप्टर-3 पर काम शुरू हो गया है। केजीएफ चैप्टर 1 को साल 2018 में रिलीज किया गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट थी। 4 साल बाद केजीएफ चैप्टर-2 ने इस फ्रेंचाइजी को एक ऐसे ब्रांड में बदल दिया है, जिसने दुनिया भर में 1200 करोड़ रुपए को पार कर लिया है।





































