TIRANDAJ.COM सोशल मीडिया पर एक खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है। इसे देख आपकी सांसे थम जाएगी। वीडियो में आप देख सकते है कि चलती कार के बोनट से अचानक एक विशाल अजगर बाहर निकलने लगता है। दक्षिणी थाइलैंड के क्राबी में एक यूजर ने 27 दिसंबर की रात को इस वीडियो को बनाया था। आधा मिनट के इस वीडियो में अजगर को कार की विंडस्क्रीन के सामने आ जाता है। वो अपने सिर और शरीर के आधे हिस्से को उठा लेता है।

ड्राइवर ने बताया, “मैं गाड़ी चला कर जा रहा था और तभी मैंने देखा कि मेरी कार की विंडस्क्रीन के सामने सांप दिखाई दे रहा है। पहले तो मैं बहुत डर गया। मुझे लगा कही यह सांप अंदर न आ जाए?” मैंने अगले ही स्टॉप पर गाड़ी रोककर तुरंत आपातकालीन सेवाओं को फोन किया।

चालेरम्फॉन ने आगे कहा कि अब मैं कही भी अपनी कार से जाता हूँ तो पहले कार को चारों ओर से चेक करता हूँ। इस हादसे के बाद मुझे यह दर सताता रहता है कि कही कोई सांप तो नहीं है। उस रात को याद करते ही मैं डर जाता हूँ।





































