RAIPUR. कांग्रेस की जन अधिकार महारैली कार्यक्रम को देखते हुए रायपुर पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। महारैली राजधानी के साइंस कॉलेज ग्राउंड आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम में आने वाली भीड़ को देखते हुए राजधानी के कई सड़कों को आज सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बंद किया गया है तो कई को डायवर्ट किया गया है।

जन अधिकार महारैली कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए आश्रम तिराहा से एनआईटी की ओर आने वाली सड़क, टाटीबंध चौक से एम्स की तरफ आने वाली सड़क, गोल चौक रोहिणीपुरम से साइंस कॉलेज की ओर जाने वाले वाले मार्ग को आज सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक के लिए बंद किया गया है।

साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित हो रहे इस महारैली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और कांग्रेस की नवनियुक्त प्रभारी कुमारी शैलजा भी हिस्सा लेंगी। साथ ही कई मंत्री और विधायकों की भी इस प्रदर्शन में शामिल होंगे। कांग्रेस की मानना है कि,इस महारैली में हर उस वर्ग को शामिल होना चाहिए जिनको इस आरक्षण विधेयक से लाभ मिलना है।





































