BHILAI. कन्याकुमारी से कश्मीर तक पद यात्रा कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ भिलाई के युवाओं की टोली मोर्चा संभाल रही है। दिल्ली से हरियाणा प्रवेश कर रही यात्रा में भिलाई के करीब सवा सौ युवाओं का ग्रुप एक ड्रेस में मोर्चा संभाल रहे है। भिलाई युवा कांग्रेस, NSUI, कांग्रेस पदाधिकारी और यहां के पार्षदों की टीम सफेद ट्रैकसूट और वाइट टोपी पहलनकर जी तोड़ कर मेहनत कर रहे है।

भिलाई के नेताओं ने बताया कि यहां कपकपा देने वाली करीब चार डिग्री की ठंड है। पूरा शरीर अकड़ रहा है। भारत जोड़ो यात्रा का दिल्ली से आगे का पड़ाव इतना आसान नहीं होने वाला था। युवा कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि कन्याकुमारी से निकली यह यात्रा बारिश और गर्मी दोनों झेल चुकी है और अब ठंड की पारी है। पब्लिक के बीच यात्रा का रोमांच इतना जबरदस्त है कि सुबह छह बजे से लाखों लोग सड़क पर होते हैं और करीब 15 किलोमीटर तक केवल लोगों का हुजूम ही दिखाई देता है। नेताओं ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी के समर्थन और यात्रा को सपोर्ट करने हर स्थान पर लोगों की जबरदस्त भीड़ जुट रही है। ऐसे में सभी की सुरक्षा का ख्याल रखना बेहद जरूरी है।

यात्रा के दौरान भीड़ के सामने रस्शी लिए चल रही यह सफेद जैकेट और सफेद टोपी वाली पार्टी भिलाई के युवाओं की टीम है। वो युवा जो कल तक भिलाई में विधायक देवेंद्र यादव के नाम से जानी जाती थी। भविष्य में बड़ी यात्राओं में शुमार होने वाली इस यात्रा पर भिलाई की टीम वालेंटियर के तौर पर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। छोटे छोटे बच्चों को महिलाओं को पकड़ पकड़कर भीड़ से बाहर करना उन्हे संभालना, गिरने नहीं देना। बुजुर्गों को प्रोटेक्ट करना। यात्रा के आगे भीड़ को नियंत्रित करना, रस्सा पार्टी के तौर पर हजारों लोगों के लोड को पीछे हटाना। राहुल गांधी के सुरक्षा घेरा को टूटने नहीं देना। समय से चार बजे उठना सबको उठाना। तबियत पूछना, हालचाल लेना। ट्रेक शूट डालना टोपी पहनना रस्सा लादना मौके पर पहुंचना। यात्रा निकलने से पहले पूरी तैयारी करना और देर रात तक दौड़ना, भागना, हांपन, गिरना, गिरकर संभलना और फिर उठकर बढ़ जाना।





































