TIRANDAJ.COM . सोशल मीडिया में कुछ न कुछ प्रत्येक दिन वायरल होते रहता है। लेकिन उन वायरल वीडियो में से कुछ पर तो यकीन करना ही मुश्किल होता है। आपने आज तक दो पैरों वाली मुर्गी तो बहुत देखी होंगी पर आपने कभी चार पैरों वाली मुर्गी नहीं देखी होगी। इन दिनों सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स मुर्गी के चूजे को दिखा रहा है, जिसके चार पैर हैं। इस वीडियो को देखने वाले लोगों को यकीन ही नही हो रहा है कि ऐसा होना भी संभव है।

इस वीडियो में एक शख्स मुर्गी के चार पैरों वाले चूजे को दिखा रहा है। साथ ही वह कह रहा है कि “मेरे यहां मुर्गी का चार पैरों वाला बच्चा पैदा हुआ है, और यह बच्चा बिलकुल तंदरुस्त है। यह बिलकुल नार्मल है और आराम से चल पा रहा है।” साथ ही उसने कहा कि बच्चे के बड़े होने के बाद भी वह वीडियो बनाएगा और सभी को दिखाएगा।

लोगों की आ रही अलग-अलग प्रतिक्रिया
यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही देखने वालों की अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया भी आ रही हैं। एक यूज़र ने लिखा है कि मुझे अपने आँखों पर यकीन नहीं हो रहा है। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है कि यह केवल भगवान का चमत्कार है। इस तरह की कई प्रतिक्रिया इस वीडियो को देखने वाले लोगों की ओर से आ रही है।





































