BHILAI. शहर में चोरों की कारगुजारी थमने का नाम नहीं ले रही है। वैशली नगार थाना अंतर्गत चोरो ने सूने घर पर धावा बोल चोर लाखों के जेवर सहित नकदी चुरा ले गए। बताया जा रहा है घर की मालकिन अपने परिवार के साथ मायके गई हुई थी हुआ थी। भिलाई नगर थाने के अंतर्गत एक अन्य वारदात में शादी के कार्यक्रम के बीच नगद और सोने के जेवर भरा बैग गायब हो गया। दोनों ही मामलों में पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक वैशाली नगर थाना के अंर्तगत जवाहर नगर निवासी तहीमीना बेगम परिवार के लोगों के साथ 3 दिसंबर को अपने पिता के घर ओडिशा गई हुई थी। 10 दिसंबर को जब वो अपने घर लौटी तो देखा घर का ताला टूटा हुआ है। जब उसने घर के अंदर जाकर देखा तो पुरा समान बिखरा पड़ा था और घर की अलमारी मे रखे सोने चांदी के जेवर व नगदी 2,52,000 रुपए वहां नहीं थे। इसके बाद उसने थाने में जाकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई। प्रार्थी की शिकायत पर वैशाली नगर थाना में प्रथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घर का मुआयना किया।

वहीं एक अन्य मामले में राम नगर निवासी अजीत कुमार ने बताया कि शादी के कार्यक्रम के लिए उनहोनेव टाउनशिप भिलाई में बने अंबेडकर भवन को किराय में ले रखा था। शादी की वजह से सभी घर वाले अलग-अलग कामों में लगे हुए थे। इसी बीच किसी ने मौका देखकर पर्स में रखे नगद 80,000 और सोने के जेवर चुरा लिए। इसके बाद उसने भिलाई नगर थाने जाकर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी कि शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अपराध कायम कर विवेचना शुरु कर दिया है।







































