TIRANDAJ.COM. न्यूक्लियर पावर कार्पोरेशन ने विभिन पदों पर वैकेंसी निकाली हैं। युवा जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे न्यूक्लियर पावर कार्पोरेशन के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार आवेदन की शुरूआत 06 दिसंबर से होगी । वहीं आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 जनवरी 2023 तय की गई है।

इतने पदों पर होगी भर्ती
यहां कुल 243 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इनमें सेफ्टी सुपरवाइजर के कुल 2 पद हैं, वहीं साइंटिफिक असिस्टेंट के भी 02 हैं, स्टाइपेंडरी ट्रेनी (डिप्लोमा) के कुल 59 पद हैं, जबकि स्टाइपेंडरी ट्रेनी (ग्रेजुएट) के कुल 09 पद हैं, इसके अलावा प्लान ऑपरेटर के कुल 59 पद हैं, मेंटेनर के कुल 71 पद हैं, नर्स के कुल 03 पद हैं, और फार्मासिस्ट के कुल 01 पद है, असिस्टेंट ग्रेड 1के कूल 24 पद हैं, वहीं स्टेनो ग्रेड 1 के कुल 11 पद पर भर्ती होगी।

यह होगी योग्यता
वहीं इन पदों के लिए योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 12वीं पास होना अनिवार्य है। वहीं उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए और नर्स के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास नर्सिंग से डिप्लोमा होना अनिवार्य हैं। अधिक शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी के लिए उम्मीदवार जारी आधिकारिक अधिसूचना को देख सकते हैं।







































