TIRANDAJ.COM . स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने विभिन पदों पर वैकेंसी निकाली हैं। युवा जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एसबीआई के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की शुरुआत हो चुकी है। वहीं आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर तय की गई है।
यहां कुल 65 पदों पर भर्ती होगी। इनमें मैनेजर के कुल 64 पद हैं, वहीं सर्किल एडवाइजर के कुल 1 पद पर भर्ती होगी। इन पदों के लिए योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 12वीं पास होना अनिवार्य है। अधिक शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी के लिए उम्मीदवार जारी आधिकारिक अधिसूचना को देख सकते हैं।

इतनी होगी आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम 25 वर्ष से अधिकतम आयु 28 वर्ष तक होना चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के अंतर्गत आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा की छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तोर में 750 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है।

इतनी होगी सैलरी
इन पदों के चयनित होने पर योग्य उम्मीदवारों को प्रतिमाह 63000 रुपए से लेकर 84000 रुपय तक सैलरी के तोर पर दिया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं। इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करें। अब आवेदन भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें, इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें, इन सब के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। फिर आवेदन पत्र जमा करने का प्रिंट आउट लेकर अपने पास सुरक्षित रखें।







































