TIRANDAJ.COM . भारतीय राजनीती में आये दिन कोई न कोई अपने दिए बयानों की वजह से सुर्ख़ियों में रहता है। हाल ही में फिल्म अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी के सांसद रवि किशन अपने दिए गए बयान की वजह से इन दिनों सुर्ख़ियों में हैं। दरअसल रवि किशन ने अपने दिए बयान में उनके चार बच्चे होने का जिम्मेदार कांग्रेस को बता दिया है।

सांसद रवि किशन ने जनसंख्या वृद्धि नियंत्रण को लेकर एक गैर-सरकारी विधेयक बीते शुक्रवार को लोकसभा में पेश किया है। इससे पहले रवि किशन ने एक टीवी चैनल के माध्यम से अपने 04 बच्चे होने का जिम्मेदार कांग्रेस को बताते हुए कहा कि ‘अरे भाई, ये बिल कांग्रेस पहले लाती तो हम रुक जाते’ रवि किशन ने कहा कि यदि कांग्रेस जनसंख्या नियंत्रण बिल पहले लेकर आ जाती तो हम रुक जाते और हमारे 04 बच्चे नहीं होते। यह बयान उन्होंने एक टीवी चैनल में जनसंख्या नियंत्रण बिल को लेकर सवालों के घेरे में आने के बाद सवाल के जवाब में दिया है।

टीवी चैनल में रवि किशन ने कहा था कि ये बात सच है कि मेरे चार बच्चे हैं। लेकिन अगर उस समय कांग्रेस जनसंख्या नियंत्रण कानून ले आती तो हमारे आज चार बच्चे नहीं होते। इसलिए आज भाजपा को इस कानून को लाने की जरुरत पड़ रही है।

रवि किशन के इस बयान पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने तंज कसते हुए ट्विटर पर लिखा है कि ‘बच्चे पैदा होते गए और आपको पता ही नहीं चला? चलो कांग्रेस की कृपा से आप 3 बेटियों और 1 बेटे के पिता तो बन गए’।




































