DURG. दुर्ग नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग द्वारा पांच हॉस्पिटल में छापा मारा गया। दस्तावेजों की जांच की गई। साथ ही कार्रवाई भी की गई। नगर निगम दुर्ग और स्वास्थ्य विभाग द्वारा दुर्ग के पांच निजी हॉस्पिटल में रेड मारा गया। यहां फायर एनओसी सहित अन्य कागजतों की जांच की गई।
निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत नौ सितंबर को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर शहर के पांच निजी अस्पतालों का नगर निगम और जिला स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करने पहुंचे। नगर निगम के उपआयुक्त मोहेंद्र साहू, नोडल अधिकारी डॉ.आरके.खंडेलवाल, भवन अधिकारी गिरीश दीवान, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, अतिक्रमण अधिकारी दुर्गश गुप्ता, सत्यनारायण शर्मा, योगेश सूरे, मनोहर गोस्वामी, निशांत यादव व टीम ने जांच की।
जांच टीम ने पुलगांव स्थित मिनी माता चौक पर प्राची हॉस्पिटल, भारती कॉलेज हॉस्पिटल, पद्मनाभपुर के स्थित जेल तिराहे पर वी.वाई हॉस्पिटल, ओम परिसर स्थित गंगोत्री हॉस्पिटल और आर्य नगर स्थित गुलाटी हॉस्पिटल ने निरीक्षण किया गया। इन हॉस्पिटल्स में दस्तावेजों को तत्काल अपडेट करें। इसके साथ ही सिविल सर्जन व नोडल अधिकारी आरके.खंडेलवाल ने बताया कि पूर्व में निजी अस्पताल के संचालकों की इस संबंध में बैठक भी रखी गई थी।
अधिकारियों ने बताया कि गंगोत्री हॉस्पिटल में नर्सिंग होम संचालन अनुमति लाइसेंस जीवित पाया गया। अग्नि सुरक्षा प्रमाण पत्र पर्यावरण प्रमाण पत्र लाइसेंस और बॉयो मेडिकल वेस्ट का निष्पादन मानक स्तर का पाया गया। अधिकारियों ने बताया कि यहां स्वच्छता संतोषजनक रहा। भारती हॉस्पिटल पुलगांव में नगर निगम द्वारा जारी अनुज्ञा शैक्षणिक प्रयोजन के लिए पाया गया एवं वी.वाई हॉस्पिटल पद्मनाभपुर दुर्ग में अग्नि सुरक्षा प्रमाण पत्र नहीं पाया गया। अधिकारियों ने बताया कि स्वच्छता व्यवस्था बॉयोमेडिकल वेस्ट का निष्पादन एवं उपचार मानक स्तर का नहीं पाए जाने पर भवन अनुज्ञा व्यावसायिक एवं आवासीय पाया गया। साथ ही पर्यावरण प्रमाण पत्र नहीं पाया गया और प्राची हॉस्पिटल नर्सिंग होम संचालन अनुमति लाइसेंस नवीनीकरण नहीं किया गया है। अग्निशमन वैधता समाप्त होना पाया गया है। लाइसेंस अनुज्ञप्ति 2019 से नवीनीकरण नहीं कराया गया है। भवन भूमि संबंधित दस्तावेज एवं अनुमति अवलोकन नहीं कराया गया। बॉयोमेडिकल वेस्ट का निष्पादन उचित तरीके से उपचार नहीं मिला, जिसके कारण संचालक द्वारा स्वयं से हॉस्पिटल को बंद करने सहमति दिया है।