BHILAI. छत्तीसगढ़ में आरक्षण का विवाद थम ही नहीं रहा है। आरक्षण के विषय पर रोज नया बवंडर हो जा रहा है। जहां एक ओर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा तीन जनवरी को राजधानी रायपुर में बड़ी रैली की जाएगी। तो कांग्रेस की युवा इकाई यूथ कांग्रेस और छात्र इकाई एनएसयूआई द्वारा राज्यपाल को अब पोर्ट कार्ड भेजा जाएगा।

छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस और NSUI द्वारा प्रदेश भर से राज्यपाल को एक लाख पोस्ट कार्ड भेजने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए एनएसयूआई और युवा कांग्रेस द्वारा जमकर तैयारी की जा रही है।
एनएसयूआई के मुख्य प्रवक्ता आशीष यादव ने बताया कि आरक्षण को राजभवन में रोक दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसके विरोध में हम प्रदेश भर के स्कूल और कॉलेजों के विद्यार्थियों के माध्यम से राज्यपाल को एक लाख पोस्ट कार्ड भेजवाएंगे। उन्होंने बताया कि दुर्ग और भिलाई से 20 हजार पोस्ट कार्ड भेजने का लक्ष्य रखा गया है।

आशीष ने राज्यपाल ने सवालों का पुलिंदा सरकार को भेजा था, जिसका प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर देने के बाद भी राज्यपाल द्वारा बिल पर हस्ताक्षर नहीं किया जा रहा है।
दुर्ग जिला एनएसयूआई के अध्यक्ष गुरलीन सिंह ने कहा कि लेटलतीफी के चलते कॉलेजों में एडमिशन प्रोसेस लटका हुआ है। आधा साल बीतने को आ चुका है लेकिन एडमिशन समय पर नहीं होने के कारण स्टूडेंट्स के ईयर लॉस का डर है। दूसरी ओर कई विभागों की भर्तियां भी लेटलतीफी के कारण रुका हुआ है।

युवा कांग्रेस भिलाई नगर के अध्यक्ष अर्जुन शर्मा के नेतृत्व में तीन दिनों तक जनसंपर्क कर स्टूडेंट्स और युवाओं से पोस्ट कार्ड के माध्यम से राज्यपाल से बिल को शीघ्र पारित करने के विषय में लिखवाया गया। अर्जुन शर्मा ने बताया कि आरक्षण बिल को विधानसभा से पारित कर राज्यपाल के पास प्रस्तुत हुए 29 दिन हो चुके है, लेकिन केंद्र सरकार के दबाव में राजभवन द्वारा बिल को पारित करने लेटलतीफी की जा रही है। तीन दिन में बिल पारित नहीं हुआ तो राजभवन का घेराव किया जाएगा।




































