TIRANDAJ.COM . अमरकंटक भारत की पवित्र नदी नर्मदा का उद्गम स्थल है। ऐसा माना जाता है कि यहां स्थित मंदिरों के दर्शन करने मात्र से ही लोगों की मन्नतें पूरी हो जाती हैं। इन्हीं मंदिरों में से एक मंदिर में हाथी की एक मूर्ति है, जिसे लेकर कई किवदंतियां फैली हुई हैं। कुछ का मानना है मंदिर में मन्नत मांगने के बाद जब वह इच्छा पूरी हो जाए। तो इस हाथी के पैरों के नीचे से गुजरना होता है। तो कुछ का मानना है कि जो इंसान पापी होता है वह इस हाथी के पैरों के बीच से नहीं गुजर पाता और फंस जाता है, जबकि जिसने कम पाप किया है वह आसानी से निकल जाता है। सोशल मीडिया में इसी हाथी के नीचे फंसे एक युवक का वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया में एक युवक का वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है जो इस हाथी के नीचे फंसा हुआ है। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि वह कितना तड़प रहा है और तुरंत बाहर निकलना चाहता है। इसके लिए वह लोगों से मदद भी मांग रहा है। लोग भी उसे निकालने में सहायता कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि उस युवक की मन्नत पूरी हो गई थी। इसलिए वह उस हाथी के पैर के नीचे से गुजर रहा था। काफी मशक्कत के बाद आखिरकार उस युवक को बाहर निकाल लिया गया है।
VIDEO : हाथी के पैरों के बीच फंसा युवक निकलने के लिए कर रहा है संघर्ष pic.twitter.com/2ugF3kBCA3
— Tirandaj (@Tirandajnews) December 6, 2022