JASHPUR. जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक युवक के गले में हैंड ड्रिल घुसाकर उसकी हत्या कर दी गई है। हत्या का यह सनसनीखेल मामला भागलपुर गांव का है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिले के एसपी डी रविशंकर, एडिशनल एसपी उमेश कश्यप समेत फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। पुलिस ने पंचनामा बनाकर मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों का पता लगा रही है।
जानकारी के अनुसार भागलपुर निवासी आशीष भगत रोज की तरह रात में अपने घर में सो रहा था। जहां देर रात अज्ञात आरोपियों ने उसके गले में हैंड ड्रिल घुसाकर कर नृशंस हत्या कर दी। परिजनों को इसकी जानकारी तब हुई जब सुबह मृतक की मां घर के आंगन में गई। जहां खून से लथपथ आशीष का शव पड़ा हुआ था। इसके बाद घर वालों ने इसकी सूचना जशपुर पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल में पहुंच गई। आरोपियों की पतासजी के लिए डॉग स्क्वायड की मदद ली जा रही है।
बता दें, पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है। फिलहाल आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस अलग-अलग एंगल से मामले की गहराई से जांच कर रही है। आरोपियों के बारे में अभी तक किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। हत्याकांड की खबर मिलते ही ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। हत्या के इस तरीके को लेकर लोगों में कई तरह की बाते कर रहे है।