NAGALAND. भारत के पूर्वोत्तर राज्य नागालैंड में एक कार्यक्रम के दौरान नागा शैली में भारतीय राष्ट्रगान गाया गया। उच्च शिक्षा एवं जनजातीय मामलों के मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तेमजेन इम्ना अलॉन्ग ने इस कार्यक्रम की एक झलक शेयर की है। यह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
दरअसल, नागालैंड के मंत्री तेमजेन इम्ना अलॉन्ग ने एक नागा लड़की का वीडियो शेयर किया इसमें वह लड़की एक कार्यक्रम के दौरान इलेक्ट्रॉनिक गिटार पर राष्ट्रगान बजा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची ने गिटार पर राष्ट्रगान की धुन इतनी खूबसूरती से बजाई कि उसे सुनकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। बताते चलें कि भारत का राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन अधिनायक जय हे’ नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर ने लिखा गया था। इसे 24 जनवरी 1950 को राष्ट्रगान की उपाधि मिली।
देश भक्ति की गूंजती हुई नई पीढ़ी की ध्वनि।।
National Anthem in Naga Style. pic.twitter.com/UlWet3QENv
— Temjen Imna Along (@AlongImna) December 3, 2022