RAIPUR. कर्मों का फल मिलता जरूर है। कुछ लोगों को तुरंत मिल जाता है, कुछ लोगों को समय लगता है। पिछले कुछ समय में ऐसे कई वीडियो सामने आ चुके हैं, जब लोगों ने कुछ गलत किया और तुरंत ही उन्हें कर्मों का फल मिल गया। ऐसा ही एक वीडियो एक बार फिर से वायरल हो रहा है। हालांकि, यह पिछले साल अक्टूबर में शेयर किया गया था।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स एक कुत्ते के दोनों कान पकड़कर उसे बेरहमी से मार रहा है। वहां कई लोग थे, लेकिन किसी ने भी उस कुत्ते की मदद नहीं की। वह दर्द से चीख रहा था। इस दौरान पास खड़ी गाय यह सब देख रही थी और उसे उस शख्स पर बहुत गुस्सा आता है। वह बिना देर किए उस व्यक्ति पर हमला करती है और उसे नीचे गिराकर सींग से मारती है।
गाय ने तुरंत ही कुत्ते के साथ हो रहे अत्याचार का बदला उस शख्स से ले लिया। उसने सींग से उस व्यक्ति को नीचे गिरा देती है और पटक-पटक कर मारा। इस वीडियो को आईएफएस ऑफिसर सुशांत नंदा ने 2021 में शेयर किया था। हालांकि यह वीडियो 1 साल पुराना है, लेकिन आज भी प्रासंगिक है और वायरल हो रहा है।
Karma 🙏🙏 pic.twitter.com/AzduZTqXH6
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) October 31, 2021
इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा है- कर्मा। यानी ये हमारे कर्म हैं, जो हमें वापस जरूर मिलते हैं। यदि हमारे पास ज्यादा शक्ति है, तो इसका यह अर्थ नहीं है कि हम कमजोरों पर जुल्म करें। संभव है कि हमारे गलत कामों का नतीजा तुरंत न मिले, लेकिन वह मिलेगा जरूर।
इसके अलावा जुर्म को आंखों के सामने होते देखना भी जुल्म करना है। अगर आपके सामने या आस-पास ऐसा हो रहा है, तो उसे रोकने की कोशिश जरूर करें।
https://chat.whatsapp.com/FDGaUWPCPEP8Cio0bzx8L8