INDORE. चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर करेगा। राहुकाल प्रातः 10:58 बजे से दोपहर 12:19 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 09 दिसंबर का राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे-सितारे……..
मेष – मेष राशि के जातकों को आज घरेलू कामकाज में समय व्यतीत होने के योग बनेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात आपके जीवन की राह को मोड़ देगी तथा अच्छे काम में समय व्यतीत कराएगी। आर्थिक लाभ होने के योग हैं। ओम कृष्णाय वासुदेवाय नमः नमः का जप करें।
शुभ रंग लाल एवं शुभ अंक 9।
वृषभ – वृषभ राशि के जातकों को शिक्षा संबंधी मामलों में लाभ प्राप्त होंगे तथा नवयुवकों को उपलब्धि के नए अवसर मिलने के योग बन रहे हैं, जिसमें आपकी उपलब्धि तथा योग्यता सामने आएगी एवं मान सम्मान में वृद्धि होगी। घरेलू माहौल अच्छा बना रहेगा। ओम राम रामायण नमः का जप करें।
शुभ रंग कत्थई एवं शुभांक 4।
मिथुन – मिथुन राशि के जातकों को श्वास संबंधी परेशानियां आ सकती है जिसके साथ साथ बड़ी बीमारियां भी सामने प्रस्तुत होंगी। किसी आर्थिक मामलों में फंस सकते हैं तथा व्यापार व्यवसाय का कामकाज भी खराब हो सकता है। ॐ नारायणाय नमः का जप करें।
शुभ रंग पीला एवं शुभ अंक 8।
कर्क – कर्क राशि के जातकों को आज अपने निर्णय पर काबू रखना चाहिए अन्यथा बड़े नुकसान हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में समस्याएं इकट्ठी हो सकती है तथा व्यापार व्यवसाय में भी बड़ा नुकसान होने के योग बन रहे हैं, इसलिए इन्वेस्टमेंट करना चाहिए तथा बड़ों की राय माने ठीक रहेगा। ॐ विष्णवे नमः का जप करें।
शुभ रंग गुलाबी एवं शुभांक 3।
सिंह – सिंह राशि के जातकों को अपने मित्र के साथ प्राकृतिक स्थल पर जाने का अवसर प्राप्त होगा। पुरानी चल रही समस्याओं का निदान होगा तथा थकान भी दूर होगी। स्वास्थ संबंधी मामलों में लाभ प्राप्त हो सकते हैं। ॐ राहवे नमः का जप करें।
शुभ रंग नारंगी एवं शुभ अंक 2।
कन्या – कन्या राशि के जातकों को आज किसी भी पक्ष में अपना निर्णय नहीं देना चाहिए अन्यथा नुकसान हो सकता है। बिल्कुल सोच समझकर ही किया गया कार्य सफलता की ओर जाएगा। व्यापार व्यवसाय में वृद्धि होगी तथा अन्य लोगों से मुलाकात होना आपके लिए लाभकारी रहेगा। ओम गुरवे नमः का जप करें।
शुभ रंग बैंगनी एवं शुभ अंक 4।
तुला – तुला राशि के जातकों को पेट संबंधी बीमारी से परेशान होना पड़ सकता है, जिसके चलते टेंशन बढ़ेगा एवं चलते हुए काम में रूकावट आएंगे। किसी पुराने मित्र से भेंट होने पर मन थोड़ा सुकून प्राप्त करेगा। घर का माहौल थोड़ा ठीक हो सकता है। ॐ महादेवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग लाल एवं शुभ अंक 3।
वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातकों को प्रापर्टी संबंधी मामलों में लाभ प्राप्त होंगे। घर में किसी भौतिक वस्तु के आगमन से मन भी प्रसन्न रहेगा तथा बीमार व्यक्ति को स्वास्थ्य लाभ भी प्राप्त होगा। शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग चॉकलेटी एवं शुभ अंक 1।
धनु – धनु राशि के जातकों को आज अपने ऑफिस के काम कैसे बाहर जाना पड़ सकता है। वाहन के आगमन से भी मन प्रसन्न हो सकता है। नए प्रोजेक्ट तथा पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। ओम दुर्गाये नमः का जप करें।
शुभ रंग सिंदूरी एवं शुभ अंक 9।
मकर – मकर राशि के जातकों को माता-पिता की सेवा करने का अवसर मिलेगा। नेत्र संबंधी थोड़े विकार हो सकते हैं, जिसके चलते थोड़ी परेशानी आ सकती है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है। ओम विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग हरा एवं शुभांक 8।
कुंभ – कुंभ राशि के जातकों को अपने खास मित्र से भेंट हो सकती हैं। धार्मिक आयोजनों में जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। विवाह संबंधी कार्य संपन्न होने के योग बन रहे हैं। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग नीला एवं शुभ अंक 6।
मीन – मीन राशि के जातकों को अपने कामकाज पर पूर्णत: ध्यान देना चाहिए किसी भी अनजान व्यक्ति पर ध्यान नहीं देना चाहिए अन्यथा काम रुक सकता है। आर्थिक मामलों में थोड़ी समस्या आ सकती है परंतु बड़े इन्वेस्टमेंट होने के भी योग बनेंगे। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग काला एवं शुभ अंक 9।
व्यक्ति को अपने फलादेश के लिए अपनी कुंडली का विचार किसी योग्य ज्योतिषी से जरूर करवाना चाहिए। आप चाहें तो कुंडली विवेचना कराने के लिए ज्योतिष कर्मकांड मर्मज्ञ एवं भागवताचार्य पंडित गिरीश व्यास से मोबाइल नंबर 9926700361 या ईमेल girishvyas121212@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं। आचार्य गिरीश व्यास जी से ऑनलाइन ज्योतिष सीखने के लिए भी संपर्क कर सकते है।
09 December ka rashifal, 09 दिसम्बर 2022 horoscope, 09 दिसम्बर का राशिफल, aaj ka rashifal, Acharya girish vyas, Aquarius, Aries, Cancer, Capricorn, chhattisgarh latest news, Chhattisgarh News, Daily horoscope, dainik rashifal, Gemini, indore astrologer pandit girish vyas, latest news, Leo, Libra, Pisces, sagittarius, Scorpio, Taurus, tirandaj.com, Virgo, zodiac signs, इंदौर के ज्योतिषाचार्य आचार्य पंडित गिरीश व्यास, छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें, छत्तीसगढ़ न्यूज, ताजा खबर, तीरंदाज डॉट कॉम, दैनिक राशिफल