BHILAI. संस्कारधानी भिलाई में हर तीज-त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। यहां एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में भी एनुअल डे बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। शहर के Foundation Kindergarten में 31वां एनुअल फेस्ट बीते दिनों मनाया गया। Foundation Kindergarten के 31वें एनुअल फेस्ट भिलाई के सेक्टर-1 स्थित नेहरू सांस्कृतिक भवन में आयोजित किया गया।
एनुअल फेस्ट में बच्चों ने अलग-अलग माध्यमों से अपनी प्रतिभाएं दिखाई। मैनेजमेंट ने बताया कि बीते दो साल से कोरोना के कारण कार्यक्रम आयोजित नहीं हो पाया था, जिसकी वजह से स्टूडेंट्स में इस बार काफी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान ग्रुप के तीनों ब्रांचों नेहरू नगर, हुडको और रिसाली के प्री नर्सरी से लेकर केजी-2 के बच्चों ने हिस्सा लिया।

यहां कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुआ। नेहरू नगर ब्रांच के केजी-वन और केजी-टू के बच्चों ने कोरोना वारियर्स को सलामी दी। बच्चों ने उम्दा तरीके से कोरोना वारियर्स द्वारा किए गए मानवीय कार्यों को बेहतर ढंग से प्रस्तुत किया गया। बच्चों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।



इस मौके पर चीफ गेस्ट के तौर पर भिलाई स्टील प्लांट के सीजीएम एस.वी.नंदनवार, बीएसएफ के कमॉन्डेंड एन.डी.माओ व अन्य उपस्थित रहे। इस दौरान डॉयरेक्टर प्रफल्लु शाह, नेहरू नगर ब्रांच की इंचार्ज पुष्पा लता अग्रवाल, योगिता, मधुमिता व अन्य मौजूद रहे। इस इवेंट का समापन राष्ट्रगान से हुआ।












































