BHILAI. ऑनलाइन सट्टा ऐप महादेव बुक के खिलाफ लगातार दुर्ग पुलिस तो कार्रवाई कर ही रही थी। लेकिन ईडी के इसमें शामिल होने से अब इस सट्टा ऐप के मास्टरमाइंड की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। इसके खिलाफ अब ईडी ने केस दर्ज कर लिया है। ऑनलाइन के जरिए सट्टा चला रहे लोगों पर दुर्ग पुलिस के बाद केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अब फेमा का केस दर्ज कर लिया है। इस में महादेव ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर के अलावा और भी बड़े गुर्गों के नाम को शामिल किया गया है। ईडी द्वारा दर्ज इस केस में सौरभ चंद्राकर, रवि उत्पल, कपिल चेलानी समेत अन्य कई बड़े नाम शामिल है।
दरअसल महादेव बुक के मास्टरमाइंड की लिस्ट में सौरभ चंद्राकर, रवि उत्पल, राज गुप्ता, नितीश दीवान, रोहित तिर्की, कपिल चेलानी, सतनाम, सन्नी सिंह, कुसवंत, नसीम समेत कई बड़े खिलाड़ियों के नाम सामने आ चुके हैं। ईडी ने फेमा के तहत इसके मास्टरमाइंडों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार ऑनलाइन सट्टा का यह गेमिंग ऐप अलग-अलग नाम से चल रहा है। जिसके चलते इस काली कमाई का कूल 5000 करोड़ रूपए विदेशों में है। सोशल मीडिया में आने वाले विज्ञापन की वजह से इतना का लेन-देन संभव हो पाया है।

ईडी ने इन आधारों पर किया केस दर्ज
जिन खातों का उपयोग इसमें किया गया है, उसके शैल कपनियों में निवेश होने की खबर है। साथ ही ऑनलाइन सट्टे के इस इल्लीगल ऐप को शुरू किया गया है। इस गेमिंग ऐप के मास्टरमाइंड के रूप में दुर्ग के एक-एक व्यक्ति कौन-कौन शामिल हैं। उन सभी के नाम पर शिकायत दर्ज की गई है। ईडी ने कूल 7 पन्नों की शिकायत दर्ज की है।

इन एंगलों पर की गई जांच
राज्य में कौन लाइजनिंग कर इस अवैध काम को संरक्षण दे रहे हैं। किन-किन लोगों को संरक्षण दिया जा रहा है, और यह संरक्षण कैसे उन तक पहुँचाया जा रहा है। इसके बदले उन्हें कितना पैसा पहुँचाया जाता है। इन सभी एंगलों की जांच करके ऑनलाइन सट्टा ऐप पर कार्रवाई, एफआईआर, और चार्जशीट की कॉपी ईडी ने दुर्ग पुलिस से चिट्ठी लिखकर मंगाई थी। यह चिट्ठी सहायक निदेशक ईडी की ओर से लिखी गई थी।






































