RAIPUR. केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छत्तीसगढ़ में बनाए गए आरोपियों की संपत्ति को अटैच किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ईडी ने कोल घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जिन्हें आरोपी बनाया है उनकी संपत्तियों को अटैच कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार IAS अधिकारी समीर विश्नोई, राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सौम्या चौरसिया, कोराबारी सूर्यकांत तिवारी समेत अन्य आरोपियों की चल और अचल संपत्ति को अटैच कर दिया है।

मिल रही जानकारी के अनुसार ईडी ने आरोपियों की करीब 152 करोड़ रुपए की संपत्ति को अटैच कर लिया है। इसमें चल और अचल संपत्ति भी शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सूर्यकांत तिवारी की 65, सौम्या चौरसिया की 21, समीर विश्नोई की पांच व अन्य आरोपियों की संपत्ति को भी अटैच किया गया है।

मिल रही जानकारी के अनुसार यह संपत्तियां हिर्री, पोटिया, सेवती, दुर्ग में 65 एकड़ कृषि भूमि, रसनी आरंग में 10 एकड़ कृषि व व्यावसायिक भूमि, 12 एकड़ ठकुराइन टोला में फॉर्म हाउस आदि शामिल है। इसके साथ ही छापेमारी में बरामद कैश, कई प्लाट्स के कागजात व ज्वेलरी को अटैच किया गया है।

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों के राज्य के IAS अधिकारी समीर विश्नोई, कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, छत्तीसगढ़ प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सौम्या चौरसिया व अन्य आरोपियों की ईडी ने न्यायिक रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं ईडी द्वारा बनाए गए कुछ आरोपी अक्टूबर से सलाखों के पीछे है। इससे पहले भी ईडी द्वारा लगातार कई रसूखदार कारोबारियों सहित अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी कार्रवाई की गई थी।







































