BHILAI. नौकरी के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को उत्तरप्रदेश से दबोचा। दुर्ग जिले की छावनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नौकरी के नाम पर जालसाज करने वाले को दबोच लिया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी द्वारा करीब 40 लोगों से धोखाधड़ी की गई है। आरोपी नौकरी लगाने के नाम पर करीब 40 लोगों से झांसेबाजी की थी। इस मामले में दुर्ग पुलिस आज दोपहर में खुलासा करेगी।
दुर्ग पुलिस ने बताया कि आरोपियों को डभरा ( सक्ती) और उत्तरप्रदेश के कानपुर से हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी नौकरी लगाने के लिए लोगों को बरगलाता था और अब तक करीब 90 लाख रुपए पीड़ितों से ऐंठ लिया था। पुलिस ने क्लू के आधार पर ठग को गिरफ्तार कर लिया है। नौकरी में धोखाधड़ी के आरोपी को छावनी पुलिस ने कानपुर व डभरा (सक्ती) से गिरफ्तार किया है। करीब 40 लोगों से करीब 90 लाख रुपये की ठगी की गई।
वहीं इस मामले में पुलिस और जांच कर रही है। आरोपी इन 40 लोगों के अलावा और कितने लोगों को अपने झांसे में ले चुका है इसकी जांच की जा रही है।







































