TIRANDAJ.COM . हर बच्चा ख़ास होता है, उनमें कई खूबियां होती हैं तो कई कमजोरियां भी होती हैं। इन सभी बच्चों को पहचानने के उद्देश्य से मोशन इंस्टिट्यूट द्वारा कॅरियर की बात, मोशन के साथ अभियान चलाया जा रहा है। इसी सिलसिले में आज मोशन इंस्टिट्यूट ने KPS स्कूल नेहरूनगर, भिलाई के कक्षा 9th से 12th तक के विद्यार्थियों का साइकोमेट्रिक टेस्ट लेकर कॅरियर काउंसिलिंग की है।

बच्चों में दिखा काफी उत्साह
विद्यार्थियों ने कहा कि कॅरियर की बात, मोशन के साथ अभियान में शामिल हो कर काफी अच्छा लगा, साइकोमेट्रिक टेस्ट बहुत ज्यादा इंट्रेस्टिंग था। इस सेशन से कॅरियर को लेकर काफी ज्यादा कॉन्फिडेंस मिला है। तो वहीं एक दूसरे विद्यार्थी ने कहा कि इस सेशन से मेरे कॅरियर को लेकर जितने भी डाउट्स थे वे सारे क्लियर हो गए। एक विद्यार्थी ने कहा कि पूरा सेशन काफी इंट्रेस्टिंग था मुझे मेरे लाइफ को लेकर जितने भी डाउट्स थे वे सारे क्लियर हो गए। मुझे सर की मोटिवेशनल बातें सुनकर इतना अच्छा लगा की हो सकता है, मै आगे जाकर मोशन ज्वाइन कर लूं।

हमारा उद्देश्य कमर्शियल नहीं है
कॅरियर की बात, मोशन के साथ को लेकर कोर्स काउंसलर डॉ. किशोर दत्ता ने कहा कि हमारा उद्देश्य कमर्शियल नहीं है बल्कि जागरूकता लाना है। इस उम्र के बच्चे अक्सर डिप्रेशन में चले जाते हैं। हम एक बेसिक टेस्ट लेकर आये हैं ताकि इस टेस्ट के चलते बच्चों को अपने कैरियर को लेकर एक क्लैरिटी मिले और उनके सारे डाउट्स क्लियर हो सकें। इस अभियान के चलते विद्यार्थी के लिए अपना कॅरियर चुनना आसान हो जाएगा।

बच्चे स्वयं करें अपने कॅरियर का चुनाव
मोशन इंस्टिट्यूट भिलाई के डायरेक्टर नितिन पण्ड्या ने कहा कि हमारे इस अभियान का उद्देश्य बच्चों में उनके कॅरियर को लेकर जागरूकता लाना है। ताकि बच्चे अपने कॅरियर का चुनाव स्वयं कर सकें, जिस चीज में उनका इंटरेस्ट है, वह उस पैशन को फॉलो करें। उनके मन में कॅरियर चुनाव को लेकर जितने भी डॉट्स हैं वह सभी डाउट्स क्लियर हो सकें।

बच्चों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा
KPS के फिजिक्स फैकल्टी प्रकाश सोनी ने कहा कि इस सेशन में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। बच्चों को इसके माध्यम से सीखने को मिला की वह कैसे अपने ड्रीम को बिना छोड़े मेहनत करके सफलता हासिल कर सकते हैं।





































