BILASPUR. गौरेला पुलिस में अश्लील फोटो भेजकर लड़कियों को ब्लैकमेल करने वाले नाबालिग को बिहार के पटना से गिरफ्तार किया है। पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि इंस्टाग्राम पर एक लड़का कुछ दिन से उसे फलो कर रहा था। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई। इसके बाद लड़के ने इंस्टाग्राम से उसकी फोटो चुरा ली और उन्हें एडिट कर अश्लील बना दिया। अब इन्ही फोटो को दिखाकर करने की कोशिश कर रहा है। फिलहाल पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। और आगे की कार्रवाही की जा रही है।

दरअसल, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गौरेला क्षेत्र की रहने वाली युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। लड़की ने बताया कि कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक लड़के से उसकी दोस्ती हुई थी। इसके बाद लड़के ने इंस्टाग्राम से उसकी फोटो चुराकर उन्हें एडिट करके अश्लील बना दिया। लड़का इन्ही अश्लील फोटो को दिखाकर उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश करने लगा। लड़की ने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद थाना प्रभारी ने उच्चाधिकारियों को इस मामले की जानकारी दी।

एसपी यू उदय किरण व एएसपी अर्चना झा ने जब इस मामले की जांच साइबर एंड एंटी क्राइम यूनिट से कराई तो पता चला कि लड़का बिहार के पटना में रहता है और नाबालिग है। इसके बाद उसे पकड़ने के लिए एक टीम बनाकर पटना भेजी गई। पुलिस ने नाबालिग को लोकेशन के आधार पर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गौरेला पुलिस ने नाबालिग को पटना के कोर्ट में पेश किया। जहां से उसको ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गौरेला लाया गया है।






































