TIRANDAJ.COM. सरकारी नौकरी का इंतज़ार कर रहे युवाओं के लिए नौकरी पाने का शानदार मौका। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने जूनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर भर्ती निकाली है। युवा जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे AAI के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार आवेदन की शुरूआत 22 दिसंबर से हो चुकी है, वहीं आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी 2023 तय की गई है।
इतने पदों पर होगी
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने जूनियर एग्जीक्यूटिव के कुल 596 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें जूनियर एक्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग-सिविल) के कुल 62 पद हैं, जूनियर एक्जीक्यूटिव (आर्किटेक्चर) के कुल 10 पद हैं, जबकि जूनियर एक्जीक्यूटिव (इलेक्ट्रॉनिक्स) के कुल 440 पदों पर भर्ती होनी हैं।
यह होगी योग्यता
वहीं इन पदों के लिए योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों को साल 2020, 2021 या 2022 की गेट परीक्षा पास करना होना अनिवार्य है, साथ ही उम्मीदवार को ग्रेजुएशन में 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करना बहुत जरुरी है। अधिक शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी के लिए उम्मीदवार जारी आधिकारिक अधिसूचना को देख सकते हैं।

यह होगी उम्र सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 27 वर्ष तक होना चाहिए। वहीं उम्र की गिनती 21 जनवरी 2023 से की जाएगी। हलाकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा पर छूट दी जाएगी।
इतनी होगी सेलरी
इन पदों के लिए चयनित होने पर उम्मीदवारों को 40000 रुपये से लेकर 1,40,000 हजार रुपये प्रतिमाह सैलरी के तौर पर दिया जाएगा।
आवेदन शुल्क
इन पदों के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 300 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला कैंडिडेट्स के लिए आवेदन निशुल्क है।
ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) की ऑफिशियल वेबसाइट aai.aero पर जाएं। इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करें। अब आवेदन भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें, इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें, इन सब के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। फिर आवेदन पत्र जमा करने का प्रिंट आउट लेकर अपने पास सुरक्षित रखें।






































