RAIPUR. इस समय पूरे देश में डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। मच्छरों ने लोगों की रातों की नींद हराम क दी है। अगर रात को आपके कानों में भी मच्छर गुनगुनाते हैं। खून पीकर नींद हराम करते हैं, तो ये गाना आपको बहुत पसंद आएगा। इसे बनाया है गायक और संगीत निर्माता यशराज मुखाटे ने।
इससे पहले भी वह 11 मीम्स सॉग्स बनाकर काफी लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं। वह हर तरह की ध्वनि और लोगों के फनी वीडियोज पर गाने बनाते रहते हैं। अपने मेगा-वायरल संगीत ट्रैक की बदौलत भारी लोकप्रियता हासिल है। इसकी क्रम में उन्होंने “साले मच्छर” सॉन्ग बनाया है।
इस बार उन्होंने एक महिला के गाए गाने को मच्छर सॉन्ग में तब्दील कर दिया है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक नए वीडियो में, यशराज कहते हैं कि कैसे एक महिला द्वारा बनाए गए संगीत वीडियो की सामग्री मच्छरों की भिनभिनाहट की तरह लगती है। फिर वह बताते हैं कि वह अपना नया रैप गीत बनाने के लिए महिला की गुनगुनाती आवाज से प्रेरित हुए थे।
यशराज मुखाटे का नया वायरल गाना “मच्छर सॉन्ग’ @EntNewsShowbiz pic.twitter.com/Uspfo3mXKA
— Tirandaj (@Tirandajnews) November 5, 2022
जैसा कि वीडियो में दिखाया गया है, मुखाटे ने एक पूरे गीत की रचना की, ठीक वैसे ही जैसे कोई मच्छर आपके कान के आस-पास गूंज रहा हो। इस गाने को सुनकर आपको भी मजा आ जाएगा। वीडियो को एक कैप्शन के साथ साझा किया जिसमें लिखा था, “मच्छरों को दुनिया से दूर रखो यार।”
पोस्ट को निर्माता स्नेहा खानवलकर के साथ भी टैग किया गया था, जिनके मूल वीडियो पर पूरा गीत बनाया गया है। पोस्ट किए जाने के बाद से, क्लिप को 5.3 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। वहीं 85,000 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। एक यूजर ने लिखा, ”मच्छर भी इस पर गा रहे हैं. एक अन्य यूजर ने मजाक में कहा, “मोर्टिन को इसे प्रायोजित करना चाहिए।” एक अन्य ने लिखा, “इसे उस मच्छर को समर्पित करना, जिसने मुझे कल मेरी नींद से जगाया।”





































