TIRANDAJ DESK. आज के समय में मोबाइल फ़ोन तो लगभग सभी इस्तेमाल करते हैं। इसके कारण उनके बहुत से काम आसानी से पूरे भी हो जाते हैं। तो वहीं एक सामान्य समस्या इससे जुड़ी लगभग सभी व्यक्तियों को होती है, कि उनके फ़ोन का स्टोरेज बहुत जल्दी फुल हो जाता है। इसके बाद सारे ऐप्स काम करना धीरे-धीरे बंद कर देते हैं, और फिर मोबाइल फोन बहुत ज्यादा हैंग होने लगता है। इससे लोगों को काफी परेशानी होती है, आज हम आपको इस समस्या के काफी आसान उपाय बताएंगे ताकी आप इस परेशानी से निजात पा सकें।

clear करें cache
सबसे पहले आप अपने मोबाइल फ़ोन के सभी ऐप्स को एक-एक करके लांग प्रेस करें, इसके बाद ऐप इन्फो पर क्लिक करें। इसके बाद क्लियर डाटा पर क्लिक करें, फिर आपके सामने 2 ऑप्शन आएंगे पहला क्लियर ऑल डाटा और दूसरा क्लियर कैचे आपको दूसरा ऑप्शन सेलेस करना है। यदि आप अपने फ़ोन के सभी ऐप्स के cache क्लियर कर देंगे तो आपके फ़ोन में बहुत स्पेस फ्री हो जाएगा। ध्यान देने वाली बात इसमें यह है कि आप केवल क्लियर कैचे करें, यदि आप क्लियर ऑल डाटा को सेलेक्ट करते हैं तो आपके ऐप की जानकारी डिलीट हो सकती है।

google प्ले स्टोर में जाकर करें यह सेटिंग
आप अपने मोबाइल फ़ोन के स्टोरेज में स्पेस फ्री करने के लिए गूगल प्ले स्टोर की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर को ओपन करके, मैनेज ऐप्स एंड डिवाइस में जाना होगा। यहां स्टोरेज के ऑप्शन पर क्लिक करके आप अपने फ़ोन में इंस्टॉल गैर-जरुरी ऐप्स को एक क्लिक में अनइंस्टाल कर पाएंगे। इससे भी आपके मोबाईल फ़ोन से काफी स्पेस फ्री हो जाएगा।

cloud service का करें इस्तेमाल
आप अपने फ़ोन के स्टोरेज को बढ़ाने के लिए गूगल क्लाउड सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास सबसे बढ़िया विकल्प गूगल फोटोज है। इसमें आप अपने सभी फोटो, वीडियोस, फाइल्स का बैकअप लेके अपने फ़ोन से डिलीट कर सकते हैं।

google files का करें इस्तेमाल
आप अपने स्मार्टफोन में google file ऐप के जरिए फ्री स्पेस बना सकते हैं। इस ऐप में आप आसानी से अपने फ़ोन के लार्ज फाइल को डिटेक्ट कर पाएंगे और उसे रिमूव कर पाएंगे, और आपके फ़ोन में हैंग की समस्या समाप्त हो जाएगी।



































