FLORIDA. फ्लोरिडा के आवासीय इलाके में एक पुलिस अधिकारी ने विशालकाय सांप को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि इसकी लंबाई 10 फुट है और वजह लगभग 34 किलो है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने पहली बार इतना लंबा सांप देखा है। बोआ पाया कंस्ट्रिक्टर बड़ा, विषहीन, भारी शरीर वाला सांप होता है और यह दक्षिण और मध्य अमेरिका में पाया जाता है। फ्लोरिडा शेरिफ के डिप्टी क्ले मैंग्रम को आपातकालीन 911 पर फोन पर सांप को देखे जाने की सूचना मिली थी।

उन्हें बताया गया कि सांप को मोड़ के बीच मॉड्यूलर ट्रेलर के किनारे देखा गया। आउटलेट ने आगे कहा, 28 अक्टूबर को सेंट लूसी काउंटी के टॉल पाइन्स से एक कॉल आई थी।

फ्लोरिडा के आवासीय इलाके में एक पुलिस अधिकारी ने विशालकाय सांप को पकड़ा
मैंग्रम ने कहा कि वह सांपों को पकड़ने में अच्छी तरह से अभ्यस्त हैं। मगर, यह पहली बार था, जब उसने एक बोआ सांप को पकड़ा था। उन्होंने कहा, मैंने सांप को उसके सिर के पीछे पकड़कर उस पर काबू कर लिया। फिर मैंने इसे वहां से निकाला, जहां यह छिपा था। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने सांप की थैली पकड़कर मदद की।
उन्होंने कहा, मैं जानता था कि यह एक बड़ा सांप है। लेकिन इसके वास्तविक आकार का एहसास नहीं था। मैं दक्षिण फ्लोरिडा में पला-बढ़ा हूं और जीवनभर सांपों के आस-पास रहा हूं। जब मैं बच्चा था, तब भी मेरे पास सांप हुआ करते थे।
अधिकारी ने यह भी उल्लेख किया कि उसने इतने बड़े प्रकार के सांप को कभी नहीं संभाला था। मैग्रम ने कहा, मैंने पहले कभी इतने बड़े कंस्ट्रक्टर या बोआ सांप को नहीं संभाला था। यह निश्चित रूप से एक रोमांचक अनुभव था। बताया गया है कि इस सांप की देखभाल अब सेंट लूसी काउंटी में चांडलर वाइल्डलाइफ कर रही है।





































