TIRANDAJ.COM . केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने कांस्टेबल / ट्रेड्समैन के पदों पर भर्ती निकाली है। युवा जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे CISF की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार आवेदन की शुरूआत 21 नवंबर से शुरू होगी। वहीं आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर 2022 तय की गई है।

यहां कुल 787 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें कांस्टेबल कुक, कांस्टेबल टेलर, कांस्टेबल कॉब्लर, कांस्टेबल वॉशर मैन, कांस्टेबल बार्बर, कांस्टेबल पेंटर, कांस्टेबल स्वीपर, कांस्टेबल मेसन, कांस्टेबल प्लबंर के साथ कांस्टेबल माली, कांस्टेबल वेल्डर के पदों पर भर्ती की जाएगी। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थी को आवेदन शुल्क के तौर पर 100 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के लिए आवेदन निशुल्क है।

यह होगी योग्यता
इन पदों के लिए योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास का होना अनिवार्य है। इसके अलावा अधिक शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी के लिए उम्मीदवार जारी आधिकारिक अधिसूचना को देख सकते हैं।

ऐसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन फिजिकल फिटनेस टेस्ट के द्वारा किया जाएगा। जिसमें पुरुष उम्मीदवारों के लिए हाईट 165 सेमी. तथा महिला उम्मीदवारों के लिए 155 सेमी. तय की गई है। इसके अलावा पुरुष उम्मीदवारों के लिए सीना 77-82 सेमी. तय किया गया है। साथ ही ट्रेड टेस्ट और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जायेगा।

इतनी होगी आयु
इन पदों के लिए आवेदन करने हेतु योग्य उम्मीदवारों की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष तक होना अनिवार्य है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार सबसे पहले CISF आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.in पर जाएं। फिर होम पेज पर New Registration लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें। अब ONSTABLE/TRADESMAN-2022 पर क्लिक करें। मांगी गई जानकारी को भरें। फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करें, इन सब के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। फिर आवेदन पत्र जमा करने का प्रिंट आउट लेकर अपने पास सुरक्षित रखें।





































