INDORE. चंद्रमा तुला राशि में गोचर करेगा। राहुकाल दोपहर 12:13 बजे से दोपहर 13:35 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 23 नवंबर का राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे-सितारे……..
मेष – मेष राशि के जातकों का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है, इसके कारण चलते हुए काम में बाधाएं उत्पन्न होंगी तथा व्यापार व्यवसाय दूषित होगा। आर्थिक मामलों में लाभ होगा। ओम चामुंडायै नमः का जप करें।
शुभ रंग हरा एवं शुभांक 3।
वृषभ – वृषभ राशि के जातकों का दिन अनेकों गतिविधियों में व्यस्त रहेगा। पारिवारिक किसी विवाद में उलझ सकते हैं परंतु अपनी बुद्धि तथा विवेक से निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे तथा आप का निर्णय सबसे ऊपर सराहा जाएगा। खान-पान का ध्यान रखें। ओम कृष्णाय वासुदेवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग काला एवं शुभ अंक 8।
मिथुन – मिथुन राशि के जातक परिवार में चल रही कुछ गलतफहमी दूर करने में लगेंगे, जो हल हो सकती हैं। प्रबुद्ध जनों से सलाह लेना तथा उनका अनुकरण करना लाभकारी सिद्ध होगा। युवा वर्ग के लोगों को शिक्षा संबंधी मामलों में लाभ प्राप्त होगा तथा मानसिक शांति मिलेगी। ॐ नारायणाय नमः का जप करें।
शुभ रंग भूरा एवं शुभ अंक 1।
कर्क – कर्क राशि के जातकों की ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है, इसके कारण मांगलिक कार्य संपन्न होंगे तथा अपनी योग्यता के अनुसार पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों के लिए पूर्व नियोजित विचारों को तवज्जो दें, जिससे आपको प्रॉपर्टी संबंधी समस्याएं समाप्त हो सके। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग लाल एवं शुभ अंक 9।

सिंह – सिंह राशि के जातकों को निवेश करने के पूर्व अपने सगे संबंधियों से राय ले लेनी चाहिए। घर के बड़ों का आशीर्वाद लेना भी लाभकारी रहेगा तथा विद्यार्थी जीवन में उपलब्धि के अवसर प्राप्त होंगे। किसी प्रतिस्पर्धा में उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग कत्थई एवं शुभांक 4।
कन्या – कन्या राशि के जातकों को अपनी मेहनत तथा विश्वास से किसी बड़ी चुनौती का सामना कर लेना चाहिए, जिसमें सफलता हासिल होगी। अनावश्यक खर्चों से बचें अन्यथा आर्थिक परेशानी आ सकती है। वर्तमान समय में आपके आसपास का माहौल ठीक रहेगा। ॐ विष्णवे नमः का जप करें।
शुभ रंग पीला एवं शुभ अंक 7।
तुला – तुला राशि के जातकों को अपनी प्रतिभा तथा योग्यता के अनुसार काम मिलेगा तथा नौकरी पैसे में पदोन्नति के योग बनेंगे। राजनीतिक मामलों में खासा लाभ प्राप्त कर सकते हैं तथा किसी बड़े नेता के द्वारा सम्मानित भी हो सकते हैं। नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग बैंगनी एवं शुभ अंक 6।
वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातकों का दिन मौज मस्ती तथा दोस्तों के साथ बीतेगा एवं प्रिय मित्र एवं करीबी रिश्तेदार के साथ मुलाकात आपके व्यापार में सफलता प्राप्त कराएगी। आज आपको सांस्कृतिक आयोजन में उचित मौके मिलेंगे जिसमें आपका नाम बढ़ेगा। ॐ राहवे नमः का जप करें।
शुभ रंग गुलाबी एवं शुभ अंक 5।
धनु – धनु राशि के जातकों को घर परिवार में एवं व्यवसाय में सामंजस्य बिठा के रखना चाहिए। आपके द्वारा किया गया समायोजन आपके व्यक्तित्व को भी निखारेगा तथा व्यापार व्यवसाय में वृद्धि करेगा। ॐ महादेवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग क्रीम एवं शुभ अंक 8।
मकर – मकर राशि के जातकों को नई योजनाएं तथा नई व्यवस्था मिलने से समय अनुकूल बीतेगा एवं काम करने का तरीका आपका परिवर्तित होगा, जिसके कारण सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी एवं लाभ के अवसर प्रदान करेगी। ओम गुरवे नमः का जप करें।
शुभ रंग हरा एवं शुभांक 6।
कुंभ – कुंभ राशि के जातकों को प्रॉपर्टी संबंधी अच्छे ऑप्शंस प्राप्त होंगे। अपने अनुसार कार्य करने को मिलेगा, जिसके कारण व्यापार में बदलाव करने का प्रयास सफल होगा। ओम हनुमते नमः का जप करें।
शुभ रंग चॉकलेटी एवं शुभांक 1।
मीन – मीन राशि के जातकों को अनचाही परेशानियों को दूर करने के लिए उचित मार्गदर्शन प्राप्त होगा। शादी ब्याह के कार्यक्रम उल्लास पूर्ण संपन्न होंगे। व्यर्थ की भागदौड़ से बचें अन्यथा खाली हाथ घर लौटना पड़ सकता है। ओम नमः शिवाय का जप करें।
शुभ रंग नारंगी एवं शुभ अंक 5।
व्यक्ति को अपने फलादेश के लिए अपनी कुंडली का विचार किसी योग्य ज्योतिषी से जरूर करवाना चाहिए। आप चाहें तो कुंडली विवेचना कराने के लिए ज्योतिष कर्मकांड मर्मज्ञ एवं भागवताचार्य पंडित गिरीश व्यास से मोबाइल नंबर 9926700361 या ईमेल girishvyas121212@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं। आचार्य गिरीश व्यास जी से ऑनलाइन ज्योतिष सीखने के लिए भी संपर्क कर सकते है।
23 November ka rashifal, 23 नवम्बर 2022 horoscope, 23 नवम्बर का राशिफल, aaj ka rashifal, Acharya girish vyas, Aquarius, Aries, Cancer, Capricorn, chhattisgarh latest news, Chhattisgarh News, Daily horoscope, dainik rashifal, Gemini, indore astrologer pandit girish vyas, latest news, Leo, Libra, Pisces, sagittarius, Scorpio, Taurus, tirandaj.com, Virgo, zodiac signs, इंदौर के ज्योतिषाचार्य आचार्य पंडित गिरीश व्यास, छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें, छत्तीसगढ़ न्यूज, ताजा खबर, तीरंदाज डॉट कॉम, दैनिक राशिफल