TIRANDAJ.COM. सर्दियां शुरू हो चुकी हैं, इस मौसम में हीटर और गीजर का इस्तेमाल आम तौर पर सभी लोग करते हैं। साथ ही हम यह भी जानते है कि यह दोनों उपकरण (Appliances) काफी बिजली खाते है। इसी कारण से लोग इन उपकरणों का इस्तेमाल करने से कतराते है। क्या हो अगर आप दिल खोलकर इन उपकरणों का इस्तेमाल करें और बिजली का बिल भी ना सामान आए। आइए जानते हैं कैसे।

आपकी परेशानी का समाधान है सोलर पैनल। हम सब जानते है कि सोलर पैनल सूरज की रोशनी से चार्ज होता है। अगर आप अपने घर पर सोलर पैनल लगवाते है तो आप न केवल हीटर और गीजर का इस्तेमाल कर पाएंगे, बल्कि आप अपने घर के किसी भी इलेक्ट्रिक उपकरण को जी भरकर इतेमाल कर पाएंगे वो भी बिना electricity bill के टेंशन के। साथ ही आपको बता दें कि बिजली कंपनियां प्राइवेट कंपनियों के साथ मिलकर सोलर एनर्जी सिस्टम उपलब्ध करा रही हैं। अगर आप इस सिस्टम को अपने घर पर लगवा लेते हैं तो आपका बिजली का बिल न के समान आएगा।

इस सोलर पैनल को लगवाने के लिए आपको करीब डेढ़ से दो लाख रुपये तक का खर्च करना होगा। सबसे अच्छी बात तो या है की आप इसे अपने घर की छत पर लगवा सकते है। अगर आप इससे अपने घर पर लगवाते है तो आपको हर महीने के बिजली बिल से एक झटके में मुक्ति मिल जाएगी। इसके अलाव आप हर महीने 200 से 300 यूनिट की बचत कर सकते हैं। सबसे जरूरी बात या है कि एक बार इसे लगवाने के बाद आपको 25 साल तक का फ्री मेंटेनेंस मिलता है। यानी 25 वर्षों तक किसी भी तरह की परेशानी झेलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।








































