TIRANDAJ DESK. भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। इच्छुक युवा जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे गृह मंत्रालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं, मिली जानकारी के अनुसार आवेदन की शुरुआत 5 नवंबर से होगी, वहीं आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर तय की गई है।

यहां कुल 1671 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है, जिनमें एग्जीक्यूटिव के कुल 1521 पद हैं, जबकि मल्टीटास्किंग स्टाफ (MTS) के कुल 150 पदों पर भर्ती होनी हैं। जिसमें अनारक्षित वर्ग के लिए एसए-एग्जीक्यूटिव की 755 पद हैं, तो वहीं एससी वर्ग के लिए कुल 240 पद हैं इसके अलवा ओबीसी वर्ग के लिए कुल 271 पद हैं। वहीं एमटीएस के लिए अनारक्षित वर्ग के कुल 68 पद पर भर्ती होनी हैं, ओबीसी के लिए कुल 5 पद है, वहीं EWS के लिए कुल 15 पद हैं, जबकि SC के लिए कुल 16 पद है और ST के 16 पदों पर भर्ती की जाएगी।

इन पदों के लिए योग्यता की बात करें तो युवाओं के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवार जहां आवेदन करना चाहता है, वह उसी राज्य का मूल निवासी हो यह अनिवार्य है। साथ ही उम्मीदवार जिस राज्य के लिए आवेदन कर रहे है, उसे वहां की भाषा भी आनी चाहिए। अधिक शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी के लिए उम्मीदवार जारी आधिकारिक अधिसूचना को देख सकते हैं। इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को सैलरी के रूप में प्रतिमाह 44,900 रुपए से लेकर 1 लाख रूपए तक की सैलरी मिलेगी।

इतनी होगी उम्र सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने हेतु योग्य उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष तक होना अनिवार्य है। साथ ही एमटीएस अभ्यर्थी को अधिकतम 27 वर्ष तक की छूट दी गई है, इसके अलवा एससी, एसटी, ओबीसी और अन्य अभ्यर्थी को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी गई है।

इतना है आवेदन शुल्क
भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवार को आवेदन शुल्क के तौर पर 450 रुपए का भुगतान करना होगा। तो वहीं एससी, एसटी और सभी कैटेगरी की महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 50 रुपए भुगतान करना होगा।





































