TIRANDAJ.COM. केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (Central Board of Indirect Taxes and Customs) ने विभिन पदों पर वैकेंसी निकाली हैं। युवा जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते है, वो CBIC के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 नवंबर तय की गई है।

CBIC ने कुल 27 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इनमें टिंडेल के लिए कुल 5 पद हैं, वहीं सुखानी के कुल 10 पद हैं, इसके अलावा इंजन ड्राइवर के कुल 4 पद हैं। साथ ही लॉन्च मैकेनिक के कुल 5 पद हैं, जबकि ट्रेड्समैन के कुल 2 पद हैं, वहीं सीमैन के लिए 1 पद पर भर्ती निकाली गई हैं।

इन पदों के लिए योग्यता की बात करें तो आवेदकों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 8वीं और 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवार के पास ITI का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। अधिक शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी के लिए उम्मीदवार जारी आधिकारिक अधिसूचना को देख सकते हैं।

इन पदों के लिए आवेदन करने हेतु योग्य उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष तक होना चाहिए। इस आयु सीमा से अधिक या कम आयु के युवा इन पदों के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। इन पदों पर चयनित होने पर उम्मीदवारों को सैलरी के तौर पर प्रतिमाह 25,500 से 81,100 रुपये लेवल 4 सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के द्वारा दिया जाएगा।

इस पते पर भेजना है आवेदन पत्र
उम्मीदवार को अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरकर अतिरिक्त आयुक्त (पी और वी), आयुक्तालय सीमा शुल्क (निवारक) जामनगर-राजकोट राजमार्ग, विक्टोरिया ब्रिज के पास, जामनगर – 361001, गुजरात पर भेजना हैं। आवेदन के साथ सभी जरूरी दस्तावेजों के प्रिंटआउट भी भेजना हैं। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2022 शाम 6:15 बजे तक है।






































