RAIPUR. छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर आ रही है। प्रदेश के बड़े शॉपिंग मॉल में आग लग गई। आग इतनी भीषण है कि मॉल से लगे होटल तक फैल गई। यहां अफरा-तफरी का माहौल है। फायर ब्रिगेड को कॉल किया गया है। दमकल विभाग के कर्मी और अधिकारी आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश कर रहे है।
छत्तीसगढ़ के सरगुजा अंचल के सूरजपुर शहर के एक शॉपिंग मॉल में आग लग गई। देखते ही देखते आग पास के होटल तक फैल गई। तत्काल फायर बिग्रेड को बुलवाया गया। वहीं दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस होटल में आग लगी है वो अंचल के सबसे बड़े होटलों में से एक है। वहीं मॉल भी आसपास के लोगों के लिए शॉपिंग का बड़ा सेंटर है, जिसके चलते यहां हमेशा भीड़ रहती है। सुबह-सुबह आग लगने की खबर मिल रही है। वहीं आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
भीषण आग को देखते हुए यहां से लोगों को पास आने की मनाही है। जबकि राहत वाली बात यह है कि सुबह आग लगने की खबर देर से मिली। लेकिन सुबह आग लगने के चलते ही अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिल रही है। वहीं लोग अंदेशा जता रहे है कि आग अगर दोपहर या शाम में लगती है बड़ी अनहोनी होने से इंकार नहीं किया जा सकता था।
वहीं मॉल में आग लगने और बड़े होटल फैलने के कारण बड़े नुकसान की आशंका भी जताई जा रही है। फिलहाल दमकल विभाग के अधिकारी और कर्मचारी आग को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे है।






































