KARNATAKA. दोस्तो आप नव कभी सोच है अगर सांप घर में घुस जाए तो क्या होगा। यह सोच कर भी दर लगता है। लेकिन कभी-कभी खतरनाक जीव हमारे घर में आ जाते हैं और हमें इस बात का पता भी नहीं होता। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जहां घर के फ्रिज के नीचे मौजूद कंप्रेशर पर जाकर एक खतरनाक सांप छिप गया और जब घर घर वालों की नजर उस पर पड़ी तो डर के मारे उनके होश उड़ गए।
जानकारी के अनुसार कर्नाटक के एक गांव के घर में रेफ्रिजरेटर के कंप्रेशर में जो दिखा उसने सभी को हैरान कर दिया। मामला कर्नाटक के तुमकुरु का है। जहां एक घर में फ्रिज के नीचे एक विशाल कोबरा दिखाई दिया। इसके बाद मदद के लिए घर के एक सदस्य ने वन विभाग के कार्यालय फोन कर इस बात जानकारी उनको दी। सूचन मिलने पर विभाग के अधिकारी टीम सहित मौके पर पहुंचे। इतना ही नहीं वो अपने साथ खतरनाक सांप पकड़ने वाला सपेरा भी साथ लेकर गए। वीडियो में आप सांप-पकड़ने वाले को रेफ्रिजरेटर के पीछे लगे कंप्रेशर से खतरनाक कोबरा को निकालते देख सकते हैं।
@ForestCgGov @CMofKarnataka @aranya_kfd pic.twitter.com/cfYBLP0gOR
— Tirandaj (@Tirandajnews) November 14, 2022







फ्रिज के सर्कुलर कंप्रेसर के नीचे सांप ने अपना रास्ता ठिकाना बना लिया था। सपेरे ने बड़ी मुश्किल से धीरे-धीरे सांप को बाहर निकाला। सांप को पकड़ने के बाद उसने उसे एक जार में डाल दिया। वन अधिकारियों ने बताया कि सर्दियों में सांप गर्म जगह की तलाश में रहते हैं। रेफ्रिजरेटर के कंप्रेसर की वजह से उसके आस-पास गरमाहट हो जाती है जिस कारण से सांप वहां छुप सकता है।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लेकिन आपको भी सतर्क रहने की जरूरत है। थान के दिनों में घरों के ऐसे कोनों में सफाई रखनी चाहिए, जहां गरमाहट हो क्योंकि सांप जैसे जीव किसी कोने में छिप सकते हैं।































