RAIPUR. इंटरनेट की दुनिया में इन दिनों शादियों से जुड़े तमाम वीडियो वायरल होते रहते हैं। आपने दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री से लेकर एक से एक शानदार जयमाला तक कई वीडियो देखे होंगे। आज हम आपके लिए शादी से जुड़ा एक और शानदार वीडियो लेकर आए हैं। इस वीडियो में दुल्हन ने इतना शानदार डांस किया है, जिसे देखकर आप भी झूमने लगेंगे।

इस वीडियो को जिंदगी गुलजार है नाम के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है। करीब 55 सेकंड के इस वीडियो को करीब पांच लाख 59 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, करीब 18 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है और इस वीडियो को 2 हजार से ज्यादा बार री-ट्वीट किया गया है।

वीडियो को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखा गया है- मेरी शादी ऐसी डांस करने वाली दुल्हन और उसकी सहेलियां जरुर होनी चाहिए, नहीं तो मैं मंडप से उठकर भाग जाऊंगा। बहरहाल, यह तो मजाक की बात है, लेकिन एक बात तो जरूर है कि इस वीडियो को देखकर आप भी मुस्कुराने जरूर लगेंगे।
मेरी शादी ऐसी डांस करने वाली दुल्हन और उसकी ज़रुर होनी चाहिए, नहीं तो मैं मंडप से उठकर भाग जाऊंगा 😂💃🥀 pic.twitter.com/eqk24BYXQX
— ज़िन्दगी गुलज़ार है ! (@Gulzar_sahab) November 28, 2022

शादी में इस दुल्हन ने किया ऐसा कमाल का डांस कि हर कोई इस वीडियो को बार-बार देखना पसंद करता है। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन स्टेज से उठती है और दूल्हे के मुंह को हथेली से छूकर किस करती है। इसके बाद जबरदस्त डांस करती नजर आ रही है।

https://chat.whatsapp.com/FDGaUWPCPEP8Cio0bzx8L8
लड़की के डांस स्टेप्स इतने परफेक्ट हैं कि वहां मौजूद मेहमान भी उनका हौसला बढ़ाते हैं। उसके साथ नाच रहीं परिवार की अन्य लड़कियां भी बेहतरीन स्टेप्स कर रही हैं। इस दुल्हन के ड्रेस से लेकर डांस स्टेप्स और एक्सप्रेशंस तक फैन्स हर चीज की तारीफ कर रहे हैं। उसने साड़ी भी बेहतरीन तरीके से पहनी है और उसमें डांस तो कमाल का हैं ही।






































