KANKER. भानुप्रतापपुर में भाजपा और कांग्रेस की बीच चुनावी घमासान जारी है। इस चुनाव में दोनों ही पार्टियां आमने सामने हैं, चुनाव में रोज नए नए बयान और आरोप प्रत्यारोप हो रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस ने आज बड़ा दांव खेल दिया है। कांग्रेस का यह आरोप कितना सही है और कितना गलत यह तो जांच के बाद ही बता चलेगा, लेकिन जो आज कांग्रेस चीफ मोहन मरकाम में प्रेस कान्फ्रेंस में कहा उसके अनुसार ब्रह्मानंद नेताम पर बलात्कार का आरोप है।
PCC चीफ मोहन मरकाम ने आज कांकेर में PC करके भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम पर बड़ा आरोप लगाया है। भानुप्रतापपुर उपचुनाव को लेकर आयोजित की गई PC में PCC अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी ब्रहमानन्द नेताम पर झारखंड में पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। इसके साथ ही उन्होंने नामांकन फार्म में जानकारी छिपाने का आरोप भी लगाया है।
https://www.facebook.com/MohanMarkamPCC/videos/1517188828790406

उन्होंने कहा कि झारखंड में जमशेदपुर के टेलको थाने में उनके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज है। उन पर गैंग रेप और देह व्यापार में ढकेलने की धाराएं लगाई गई हैं। ब्रह्मानंद नेताम पर 15 साल की बच्ची से रेप का आरोप है। उन्होंने कहा कि ब्रह्मानंद नेताम देहव्यापार का अपराधी हैं। झारखंड में ब्रह्मानंद पर पास्को एक्ट दर्ज है। कांग्रेस का आरोप है कि ब्रह्मानंद नेताम ने नामांकन फॉर्म में भी आपराधिक जानकारियां छिपाई है।
कांग्रेस ने की बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम की शिकायत
इसके अलावा कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम की शिकायत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधिक विभाग ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से की है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि 17 नवंबर को नामांकन के दौरान कक्ष में 5 से अधिक लोग शामिल थे। कांग्रेस ने बीजेपी प्रत्याशी पर कार्रवाई की मांग मुख्य निर्वाचन अधिकारी से की है। कांग्रेस ने कहा है कि नामांकन के दौरान बीजेपी प्रत्याशी और नेताओं ने नियमों का उल्लंघन किया है। कांग्रेस के विधिक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष देवा देवांगन ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को शिकायत पत्र सौंपा है।






































