BHILAI. स्टेट लेवल इंटर डिस्ट्रिक्स क्रिकेट टूर्नामेंट में बिलासपुर की टीम मजबूत स्थिति में है। अंडर-14 इलीट ग्रुप क्रिकेट टूर्नामेंट में बिलासपुर और भिलाई क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) टीम के बीच भिड़ंत हो रही है।
सेक्टर-1 बीएसपी क्रिकेट ग्राउंड पर हो रहे डेज मैच के पहले दिन बिलासपुर ने पहली पारी में 376 रन बनाए। इस पारी में भिलाई के गेंदबाज अमृतेश सिंह ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और बिलासपुर टीम की कमर तोड़ दी। अमृतेश सिंह ने सात विकेट लिए। अमृतेश के सात विकेट के बूते बिलासपुर की टीम को ज्यादा रन बनाने से रोका गया।
छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के दिवंगत पदाधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित की।






जबकि पहले दिन का खेल खत्म होते तक भिलाई ने बल्लेबाजी की। अपनी पहली पारी में खेलते हुए भिलाई ने दो विकेट गंवाकर 27 रन बना लिए। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) के स्कोरर और वीडियो एनालिस्ट दिवंगत जयंत निषाद को मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इधर राजनांदगांव ने जांजगीर को 52 रन में किया ढेर
आदित्य ने लपके छह विकेट
बीएसपी के समीर ने लिए पांच विकेट





























