BHILAI. भिलाई जिला कांग्रेस को आज अपने कार्यालय के लिए जमीन मिल गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भिलाई जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर को जमीन का पट्टा सौंपा। बता दें कि सुपेला थाने के पीछे जिस जमीन पर कभी स्लॉटर हाउस था, वहां अब कांग्रेस का भवन होगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को भिलाई पहुंचे। यहां उन्होंने राधिका नगर में सुपेला थाने के पीछे स्थित जमीन को कांग्रेस कार्यालय बनाने के लिए सौंप दिया। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस के अवसर पर स्मृति नगर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि भिलाई को राजनीतिक दृष्टि से जिला बनाने के लिए पार्टी के नेताओं ने दिल्ली तक संघर्ष किया। इसी संघर्ष का परिणाम है कि आज भिलाई जिला को अपना दफ्तर मिल रहा है।

https://chat.whatsapp.com/GvcbQM0bymuDwkhzeQpj8d
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि पं. जवाहरलाल नेहरू का भिलाई से विशेष स्नेह रहा है। भिलाई स्टील प्लांट नेहरू जी की देन है। नेहरू जी ने न केवल रोजगार बल्कि देश के विकास का एक सपना देखा था। भिलाई एक ऐसा शहर है, जहां देशभर के लोग रहते हैं। इसीलिए भिलाई को मिनी इंडिया कहा जाता है।
आज कुछ लोग गांधी जी और नेहरू जी की भूमिका पर सवाल उठाते हैं। जिस आरएसएस को सरदार वल्लभभाई पटेल ने प्रतिबंधित किया था, कुछ लोगों ने उसे ही मॉडल बना लिया। आज उसे महिमा मंडित किया जा रहा है, जो 60 रुपया वजीफा लेता रहा और नेहरू जी पर सवाल उठाए जा रहे हैं। देश की आजादी की लड़ाई के दौरान नेहरू जी सबसे ज्याद समय जेल में रहे।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, मंत्री मोहम्मद अकबर, भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव, भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, नीता लोधी आद मौजूद रहीं।







































